BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का नया बाजार और तिसरी मंजिल पर.. <<     KHABAR : श्री राम भक्त हनुमान मंडल जावद ने किया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु.. <<     KHABAR : डाक विभाग ने मतदाता जागरूकता अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : आगामी लोकसभा चुनाव और जिला मजिस्ट्रेट.. <<     KHABAR : शिक्षकों और विद्यार्थियों ने रैली निकाल.. <<     NEWS : संयम जीवन सरलता निष्कपटता का मार्ग है-.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकरी दिलीप कुमार यादव की.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाताओं को कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल कर्मियों का.. <<     NEWS : पत्रकारों पर हमला करने वाले आरोपियों को.. <<     BIG NEWS : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा.. <<     BIG NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2023, 5:09 pm
KHABAR : जनसम्पर्क मंत्री शुक्ल ने सुअर पालकों का धरना कराया समाप्त, बोले- जिन सुअरों की मौत बीमारी से हुई है उनके पालकों को मिलेगा मुआवजा, पढ़े खबर 

Share On:-

रीवा। गत वर्ष रीवा जिले और नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू से बड़ी संख्या में सुअर संक्रमित हुए थे। शासन के निर्देशों के अनुसार बीमारी ग्रस्त सुअर की मौत पर पशुपालकों को मुआवजा राशि दी गई थी। कई सुअर पालकों द्वारा मुआवजा राशि की माँग के लिए कलेक्ट्रेट गेट के सामने लंबे समय से धरना दिया जा रहा था। जनसम्पर्क एवं पीएचई मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने धरना स्थल पहुंचकर पीड़ित परिवारों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समझाइश देकर धरना समाप्त कराया। मंत्री शुक्ल ने कहा कि जिन सूकरों की मौत बीमारी से हुई है उनके पालकों को मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए प्रारंभिक तौर पर 40 लाख रुपए मंजूर किए जा रहे हैं। एसडीएम सभी पीडित परिवारों की सूची दो दिवस में तैयार कर उनके बैंक खाता नम्बर तथा आईएफएस कोड के साथ प्रस्तुत करें। पीड़ित परिवारों के बैंक खाते में मुआवजा राशि जारी कर दी जाएगी।                

मंत्री शुक्ल ने कहा कि सुअर पालकों की सभी कठिनाईयों का समाधान किया जाएगा। आप सबके कल्याण की सदैव चिंता की गई है। हमारी सरकार आप के कल्याण और विकास में किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ेगी। इस अवसर पर एडीएम शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी, संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ राजेश मिश्रा तथा पीड़ित परिवारों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE