BREAKING NEWS
NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<     मंडलेश्वर पुल पर मिली थी लावारिस कार, दो दिन.. <<     KHABAR : रसायन छोड़ा, प्राकृतिक खेती अपनाई, अब लागत.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से.. <<     KHABAR : इंदौर में नकली शराब फैक्ट्री पर आबकारी का.. <<     जुलूस के दौरान हवा में बम से उड़ाई गाड़ी, 40 फीट.. <<     शाजापुर में एनएसयूआई का बड़ा.. <<     तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश, जमकर.. <<     कसरावद में मोहर्रम पर ‘शहादत नामा’.. <<     NEWS : डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मोहर्रम से पहले उज्जैन पुलिस का फ्लैग मार्च,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : मोहर्रम पर्व को लेकर जिला कलक्टर की.. <<     KHABAR : तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2023, 5:29 pm
KHABAR : जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतिस्पर्धाओं के लिए अधिकृत शासकीय कन्या महाविद्यालय में जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतिस्पर्धाओं के लिए अधिकृत शासकीय कन्या महाविद्यालय खरगोन में बुधवार को युवा उत्सव 2023-24 के आयोजन के लिए जिला स्तर पर बैठक का आयोजन किया गया। संस्था प्राचार्य डॉ. एमके गोखले की अध्यक्षता में जिला स्तर युवा उत्सव के आयोजन क लिए जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों को विभिन्न विधाओं के आयोजन का दायित्व निर्वहन के लिए बैठक आयोजित हुई। 21, 22 एवं 23 सितम्बर को अंतर महाविद्यालय जिला स्तर का आयोजन किया जाएगा। संस्था प्राचार्य द्वारा अंतर महाविद्यालय, जिला स्तरीय आयोजन के लिए महाविद्यालयों को दायित्व सौंपा गया। 21 सितंबर को वाद-विवाद एवं परिचर्चा शासकीय महाविद्यालय मण्डलेश्वर में, 21 सितंबर को ही प्रश्नमंच उमिया कन्या महाविद्यालय, मण्डलेश्वर तथा 22 सितंबर को चित्रकला, जवाहरलाल नेहरू शासकीय महाविद्यालय बड़वाह में व 23 सितंबर को नाटक, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन में व 23 सितंबर को नृत्य एवं संगीत शासकीय कन्या महाविद्यालय खरगोन द्वारा सम्पन्न होगी। साथ ही 15 एवं 16 सितंबर को अंतर कक्षा महाविद्यालय स्तर पर युवा उत्सव अंतर्गत उक्त विधाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं का चयन जिला स्तर के लिए किया जाएगा। बैठक में युवा उत्सव प्रभारी डॉ. मोनिका चौहान द्वारा युवा उत्सव के आयोजन से संबंधित नियमों एवं विधाओं से संबंधित बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में कहा कि कार्यक्रम राष्ट्रीय भावना एवं सामाजिक सद्भावना को प्रदर्शित करने वाले हो एवं विवादों से रहित, गरिमापूर्ण आयोजन हो। बैठक में बड़वाह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मगला ठाकुर एवं समस्त महाविद्यालय के सांस्कृतिक प्रभारी एवं जीडीसी, खरगोन के आईक्युएससी प्रभारी डॉ. एमएस सोलंकी, डॉ. आरके यादव, डॉ. ममता गोयल सम्मिलित हुए। युवा उत्सव वर्ष 2023-24 बैठक का संचालन एवं आभार डॉ. मोनिका चौहान युवा उत्सव प्रभारी द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE