BREAKING NEWS
खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<     मंडलेश्वर पुल पर मिली थी लावारिस कार, दो दिन.. <<     KHABAR : रसायन छोड़ा, प्राकृतिक खेती अपनाई, अब लागत.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से.. <<     KHABAR : इंदौर में नकली शराब फैक्ट्री पर आबकारी का.. <<     जुलूस के दौरान हवा में बम से उड़ाई गाड़ी, 40 फीट.. <<     शाजापुर में एनएसयूआई का बड़ा.. <<     तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश, जमकर.. <<     कसरावद में मोहर्रम पर ‘शहादत नामा’.. <<     NEWS : डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मोहर्रम से पहले उज्जैन पुलिस का फ्लैग मार्च,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : मोहर्रम पर्व को लेकर जिला कलक्टर की.. <<     KHABAR : तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश,.. <<     KHABAR : पूर्व गृहमंत्री ने मां शारदा के दरबार में.. <<     उज्जैन में नाबालिग की तस्वीर से छेड़छाड़,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2023, 5:39 pm
KHABAR : नीमच के कृषि विज्ञान केंद्र में उद्यमी बेरोजगार व कृषको की आय दोगुना करने एवं उद्यानिकी खेती को बढ़ाना देने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आायोजन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME ) अंतर्गत जिले में योजनाओं के प्रचार-प्रसार, उद्यमी बेरोजगार व कृषको की आय दोगुना करने एवं उद्यानिकी खेती को बढ़ाना देने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला, केता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन गुरूवार को कृषि विज्ञान केन्द्र नीमच पर किया गया है।

कार्यशाला में उप संचालक उद्यान, अतर सिंह कन्नौजी ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्‍होने कृषकों को खेती के लिए उच्च तकनिकी का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया। उद्यमी एवं कृषकों को अधिक से अधिक लघु उद्योग लगाने की अपील की गई। कार्यशाला में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ.श्याम सुन्दर सारंगदेवोत द्वारा कृषकों को फसलों में रोग एवं किट नियंत्रण करने के लिए दवाओं एवं कीटनाशकों के उपयोग एवं उनको उचित मात्रा में प्रयोग करने के बारे में जानकारी दी।

कार्यशाला में डॉ.पी.एस.नरूका ने धनिया, प्याज, लहसुन उत्पादों, उर्वरक प्रबंधन एवं लघु उद्योग में लगने वाली मशीनों के बार में विस्तृत चर्चा की और प्रसंस्करण इकाइया स्थापित कर खाद्य पदार्थों का प्रसंस्करण करने हेतु प्रेरित किया। डॉ. शिल्‍पी वर्मा, ने खाद्य प्रदार्थे की प्रोसेसिंग ,पैकिंग एंव मार्केटिगं पर विस्तृत जानकारी दी। अग्रणी प्रबंधक सत्‍येन्‍द्र शर्मा ने बैंक से ऋण सुविधाओं के बारे में बताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE