BREAKING NEWS
NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<     मंडलेश्वर पुल पर मिली थी लावारिस कार, दो दिन.. <<     KHABAR : रसायन छोड़ा, प्राकृतिक खेती अपनाई, अब लागत.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से.. <<     KHABAR : इंदौर में नकली शराब फैक्ट्री पर आबकारी का.. <<     जुलूस के दौरान हवा में बम से उड़ाई गाड़ी, 40 फीट.. <<     शाजापुर में एनएसयूआई का बड़ा.. <<     तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश, जमकर.. <<     कसरावद में मोहर्रम पर ‘शहादत नामा’.. <<     NEWS : डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मोहर्रम से पहले उज्जैन पुलिस का फ्लैग मार्च,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : मोहर्रम पर्व को लेकर जिला कलक्टर की.. <<     KHABAR : तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2023, 5:50 pm
KHABAR : कृषि मंत्री पटेल की ईडी, सीबीआई में शिकायत, हरदा के शिक्षक ने मंत्री पर लगाया शैल कंपनियों में करोड़ों का हवाला करने का आरोप, मंत्री ने कहा - आरोप झूठे, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। कृषि मंत्री कमल पटेल पर एक प्राइवेट शिक्षक ने हजारों करोड़ रुपए की शैल कंपनियों के संचालन का आरोप लगाया है। प्राइवेट शिक्षक ने इसकी शिकायत ईडी और सीबीआई को भी की है। वहीं मंत्री पटेल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उनकी कोई भी कंपनी नहीं है। इधर, गुरुवार को शिकायतकर्ता शिक्षक के खिलाफ इंदौर के भंवरकुंआ पुलिस थाना में दर्ज धोखाधड़ी केस की एफआईआर सोशल मीडिया में वायरल हुई है। यह मामला इंदौर में शिक्षक द्वारा संचालित ओशो आईएएस अकादमी की छात्रा ने दर्ज कराई थी।


हरदा के रहने वाले शिक्षक आनंद जाट ने बताया कि कृषि मंत्री कमल पटेल तीन कंपनी (अमृता फर्टीलाइजर, प्रत्युषा फार्मर प्रोड्यूसर, दिव्यांका टेक्नो सॉल्युशन) का संचालन कर रहे हैं। रजिस्ट्रेशन में कंपनियों का जो काम बताया गया है वह काम संबंधित कंपनियों में नहीं हो रहा है। जाट का आरोप है कि मंत्री पटेल के परिजन, संबंधित कंपनियों में बतौर डायरेक्टर रजिस्टर्ड हैं।


आनंद जाट ने मंत्री पटेल पर पेस्टीसाइड बनाने वाली दवा कंपनियों से कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इंदौर की दवा कंपनियों के संचालकों से हुई चर्चा के अनुसार कमीशन में मोटी रकम देने के कारण वह प्रोडक्ट की क्वालिटी कमजोर कर देते हैं। इससे किसानों को फसल पर कीटनाशक का उपयोग करने के बाद भी पेस्ट कंट्रोल नहीं हो पाता।


कृषि मंत्री कमल पटेल ने शिक्षक आनंद जाट के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा - मेरी कोई कंपनी नहीं है। अपने क्षेत्र में किए गए कामों के कारण चुनाव जीतता आ रहा हूं। चुनाव के लिए कभी किसी से चंदा तक नहीं लेता। मंत्री पटेल कहते हैं कि अभी जो भी आरोप लग रहे हैं। वह राजनैतिक हैं। हर बार चुनाव के समय लोग आरोप लगाते हैं। जब राजस्व मंत्री था जब भी आरोप लगे थे। तब भी कोई शिकायतकर्ता एक भी आरोप साबित नहीं कर सका।


कृषि मंत्री कमल पटेल के समर्थकों ने बताया कि आनंद जाट , आदतन शिकायतकर्ता है। वह निराधार शिकायतें करते रहते हैं। आनंद जाट के खिलाफ इंदौर के भंवरकुंआ पुलिस थाना में करीब 8 साल पहले उनके द्वारा संचालित ओशो आईएएस अकादमी की छात्रा केस दर्ज करा चुकी है। छात्रा ने जनसुनवाई में शिकायत की थी। इसके बाद भंवरकुंआ पुलिस ने जांच के बाद आनंद जाट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। छात्रा ने शिकायत में आनंद जाट पर , कोचिंग में एडमिशन के समय बताई गई फेक्ल्टी द्वारा टीचिंग नहीं कराने और एक महीने तक क्लास संचालित करने के बाद अचानक बंद करने का आरोप लगाया गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE