BREAKING NEWS
NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<     मंडलेश्वर पुल पर मिली थी लावारिस कार, दो दिन.. <<     KHABAR : रसायन छोड़ा, प्राकृतिक खेती अपनाई, अब लागत.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से.. <<     KHABAR : इंदौर में नकली शराब फैक्ट्री पर आबकारी का.. <<     जुलूस के दौरान हवा में बम से उड़ाई गाड़ी, 40 फीट.. <<     शाजापुर में एनएसयूआई का बड़ा.. <<     तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश, जमकर.. <<     कसरावद में मोहर्रम पर ‘शहादत नामा’.. <<     NEWS : डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मोहर्रम से पहले उज्जैन पुलिस का फ्लैग मार्च,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : मोहर्रम पर्व को लेकर जिला कलक्टर की.. <<     KHABAR : तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2023, 5:57 pm
KHABAR : रतलाम में पटवारीयों ने निकाली लोटन यात्रा, लोटन यात्रा निकालकर पटवारी ने लगाई कालीका माता से गुहार, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं पटवारी, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। मध्य प्रदेश के साथ रतलाम जिले में भी पटवारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर पटवारी संघ के आंदोलन में नए-नए तरीकों से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बीते दिनों विरोध प्रदर्शन के दौरान सर मुड़वाने वाले पटवारी ने आज मध्य प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए धरना स्थल से कालिका माता मंदिर तक लोटन यात्रा निकाली और कालिका माता मंदिर पहुंचकर मध्य प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि देने की गुहार लगाई है। गौरतलब है की मध्य प्रदेश पटवारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल बीते 18 दिनों से जारी है।


दरअसल मध्य प्रदेश में पटवारी की वेतनमान बढ़ाने की मुख्य मांग और अन्य लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। रतलाम में पटवारी ने आज लोटन यात्रा निकालकर मां कालिका माता मंदिर में सरकार को पटवारीयों के हित में निर्णय लेने की सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की है। विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं पटवारी का कहना है कि पटवारी के साथ शुरुआत से ही भेदभावपूर्ण रवैया प्रदेश की सरकारों ने अपनाया है। पटवारीयों की ग्रेड पे 2100 से बढ़कर 2800 किए जाने की मांग पटवारी संघ द्वारा की जा रही है। मांग पूरी नहीं होने तक मध्य प्रदेश के सभी पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ही रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE