खरगोन। बड़वाह के शासकीय महाविद्यालय में तीन दिसवीय युवा उत्सव की गुरुवार से शुरुआत हुई। पहले दिन रंगोली, पोस्टर निर्माण और क्ले मॉडलिंग की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। रंगोली में प्रथम स्थान खुशबू मन्सोरे, द्वितीय स्थान मुस्कान यादव एवं तृतीय स्थान कुमकुम वर्मा को प्राप्त हुआ।
रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. नीतू परसाई, डॉ. कृतिका श्रीवास्तव और डॉ. महालक्ष्मी सोलंकी रहे। क्ले मॉडलिंग में प्रथम स्थान कामना राठौर को प्राप्त हुआ। पोस्टर प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान रिया वर्मा, परी शर्मा एवं भारती बोरासी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके निर्णायक डॉ. दिनेश कैथवास, प्रो. शशि भूषणदास और प्रो.अनूप भगोरे रहे।
युवा उत्सव प्रभारी प्रो. नीरज चौधरी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम संस्था प्रमुख डॉ. मंगला ठाकुर के निर्देशन में किया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थियों ने हर्षाेल्लास के साथ सहभागिता की और युवा उत्सव को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक युवाओं ने इस युवा उत्सव में भाग लिया।