विदिशा। विदिशा जिले के ग्यारसपुर विकासखंड की बीएलबीसी की बैठक का आयोजन बासौदा जनपद पंचायत के सीईओ भगवान सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लीड बैंक ऑफिसर नरेश मेघानी, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक संतोष बिरुआ, वित्तीय साक्षरता सलाहकार राज बहादुर गोयल एवं ग्यारसपुर के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों तथा विभागों के प्रमुख बैठक में मौजूद रहे।
बैठक में उपस्थित शाखा प्रबंधको को शासन की विभिन्न योजनाओं में अधिक से अधिक ऋण वितरण एवं स्वीकृत हेतु सभी सदस्यों को निर्देशित किया गया साथ ही सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज होने वाली शिकायतों के समाधान हेतु शाखा प्रबंधकों को अपने एल वन अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें जल्द निपटाने का निर्णय लिया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।