मनासा। पुलिस अधीक्षक नीमच अमित तोलानी द्वारा जिले में अपराधों में फरार आरोपीयो की गिरफ्तारी कर प्रकरण के निराकरण करने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया था जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवलसिंह सिसोदिया व एसडीओपी मनासा वैशालीसिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक एसके यादव के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस टीम द्वारा लुटेरी दुल्हन मामले में फरार 2000 रू के ईनामी आरोपी को पकडने में सफलता हासील की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मनासा पर दिनांक 03 जनवरी 2023 को गोविन्द पिता गणेशराम मालवीय उम्र 22 साल निवासी ग्राम महुआ तहसील सीतामउ हाल मुकाम महागढ थाना मनासा ने रिपोर्ट किया कि उसके साथ मुकेश शर्मा निवासी कुशालपुरा आदि ने झूठी शादी का षडयंत्र रचकर 370000 रूपये ऐंठ लिये। रिपोर्ट पर थाना मनासा पर अपराध के 09/2023 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 भादवि का कायम कर विवेचना के दोरान पूर्व में 04 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया था तथा मुकेश पिता शंभुलाल शर्मा निवासी कुशलपुरा व शानु उर्फ शिवकन्या पिता बबलु मानगढ निवासी सेगांव खरगोन की घटना दिनांक से फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नीमच द्वारा 2-2 हजार रूपये की ईनामी उदघोषणा जारी की गयी थी।
आज दिनांक 14 सितम्बर 2023 को मुखबिर सूचना पर आरोपी मुकेश पिता शंभुलाल शर्मा उम्र 40 साल निवासी कुशलपुरा थाना पिपलखुट जिला प्रतापगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। जिसे माननीय न्यायालय मनासा में पेश किया जावेगा।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम उनि भोपालसिंह, सउनि रमेश मोरी, आर अनिल धाकड, आर अनिल असवार, आर तेजसिंह, आर धर्मेन्द्रसिंह, सेनिक घनश्याम का महत्वपुर्ण योगदान रहा है।