BREAKING NEWS
NEWS : लोकसभा प्रत्याशी भाटी को धमकी के विरोध में.. <<     KHABAR : सट्टे के अवैध कारोबार को बंद कराने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव.. <<     KHABAR : दतिया में सीएम मोहन यादव ने रोड शो कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेगें तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और धनु राशि वालों को हो सकती है धन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का नया बाजार और तिसरी मंजिल पर.. <<     KHABAR : श्री राम भक्त हनुमान मंडल जावद ने किया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु.. <<     KHABAR : डाक विभाग ने मतदाता जागरूकता अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : आगामी लोकसभा चुनाव और जिला मजिस्ट्रेट.. <<     KHABAR : शिक्षकों और विद्यार्थियों ने रैली निकाल.. <<     NEWS : संयम जीवन सरलता निष्कपटता का मार्ग है-.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकरी दिलीप कुमार यादव की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2023, 11:53 am
KHABAR : हिन्दी दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, उपस्थितों को मिला न्यायाधीशों का मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। हिन्दी दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल हुड़ा झाबुआ में नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाऐं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाऐं) योजना-2015 के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।जो प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष विधि सक्सेना के निर्देशानुसार एवं विशेष न्यायाधीश झाबुआ विवेक सिंह रघुवंशी की अध्यक्षता में एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी सागर अग्रवाल तथा अधिवक्ता विश्वास शाह उपस्थिति में संपन्न हुआ।

विधिक साक्षरता कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए रघुवंशी ने कहा कि हमें कानून की जानकारी होना चाहिए। तभी हम अपने व किसी अपनों के साथ होने वाले अन्याय व अत्याचार के विरूद्ध आवाज उठा सकते है। भारतीय संविधान द्वारा हमें अधिकार दिए गए है और कर्तव्यों की व्याख्या भी की गई है। इनका हमें पूर्णनिष्ठा से निर्वहन करना चाहिए। शिविर के माध्यम से बताया गया कि पढ़ने व लिखने के दौरान आने वाली समस्या से घबराने की जरूरत नहीं है। लक्ष्य के लिए प्रयास करने की जरूरत को आदत में शामिल करें। उन्होंने कहा कि नियम और कानून समाज को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए बनाए गए है। न्यायाधीश रघुवंशी ने कहा कि विधिक साक्षरता शिविर में सामान्य कानून की जानकारी देने का भी काम कानूनी प्रावधानों के अनुसार है। रघुवंशी ने निःशुल्क विधिक सहायता, बालकों के अधिकार, संवैधानिक कर्तव्य आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी सागर अग्रवाल द्वारा छात्रों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाए दी एवं अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए परिश्रम एवं लगन से अध्ययन करने और गुरूओं के सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों से कहा कि महापुरूषों के जीवन से हमें सीख लेकर युवा शक्ति का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में अधिवक्ता विश्वास शाह ने बच्चों को बाल विवाह जैसे कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहान किया उन्होंने पोस्को एक्ट, गुड टच बैड टच आदि की विस्तार से जानकारी दी।

विधिक साक्षरता शिविर के साथ स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र,छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने हिन्दी दिवस थीम पर चित्रकला की। प्रतियोगिता में कु. मेहेक खान ने प्रथम, आलोक सिंगार ने द्वितीय एवं कु. जिया-इल-फातेमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को न्यायाधीशगण द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। शिविर संचालन शिक्षिका ज्योत्सना मालवीय एवं आभार स्कूल प्राचार्या योजना बिलवाल ने माना। शिविर में शिक्षिकाए तथा छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE