झाबुआ। पेटलावद तहसील के अंतर्गत ग्राम सारंगी चौपाटी पर वंदे मातरम ग्रुप के द्वारा टंट्या मामा भील की मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम संतों व गुरुजनों के सानिध्य में पूजन पाठ के साथ हुआ। मूर्ति अनावरण से पहले मंडी प्रांगण में एक विशाल धर्मसभा का आयोजन हुआ जिसमे गुरुजनों ने और अतिथियों ने टंट्या मामा भील के जीवन पर प्रकाश डाला।
आयोजन में विशेष अतिथि संत कन्नु महाराज सेमलिया, सुरज डामोर, सुश्री निर्मला भूरिया एवं मुख्य वक्ता मालवा प्रांत जनजाति कार्य प्रमुख कैलाशअमलियार ने अपने उद्बोधन में टंट्या मामा के बलिदान को याद पर प्रकाश डालाते हुए उपस्थित जन समुदाय को विस्तार पूर्वक बताया।
इस आयोजन में वंदे मातरम मित्र मंडल के सक्रिय सदस्य और टंट्या मामा भील मुर्ति स्थापना कार्यक्रम के संयोजक सुखराम मोरी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि वन्दे मातरम ग्रुप सामाजिक समरसता के लिए कार्य कर रहा है। मित्र मंडल के सदस्यों ने पिछले एक माह से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के कार्यरत रहते हुए आज आयोजन सफलता पुर्वक संपन्न करवाया है। कार्यक्रम में पधारे साधु संतों, सामाजिक प्रमुखों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय के पधारने पर लालसिंह डामोर ने आभार व्यक्त किया।