कुकड़ेश्वर। प्रतिष्ठित नाहटा परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री नेमीचंद नाहटा का 24 जून 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से नगर में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
स्वर्गीय श्री नाहटा की अंतिम यात्रा 25 जून 2026 को प्रातः 10 बजे उनके निज निवास, कुकड़ेश्वर से निकाली गई। अंतिम यात्रा में नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजजनों एवं परिजनों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंतिम संस्कार उपरांत आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थितजनों ने स्वर्गीय श्री नेमीचंद नाहटा के व्यक्तित्व एवं उनके सामाजिक योगदान को स्मरण किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार जोधावत ने किया। इस अवसर पर विजय श्रीमाल, उज्ज्वल पटवा एवं कैलाश राठौड़ सहित अनेक वक्ताओं ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
स्वर्गीय श्री नाहटा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शोकाकुल परिवार में सूरजमल, राजमल, कैलाशचंद, धीरज कुमार, उषा, अनीता, श्यामसुंदर, अनिल, सपना, पवन सहित समस्त नाहटा परिवार शामिल है।
नगरवासियों एवं समाजजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।