मन्दसौर। श्रीकोल्ड स्थित खाटू श्याम मन्दिर पर आज सुबह से श्याम भक्तों का दर्शन करने के लिए तांता लगा श्याम के दर्शन के लिए लम्बी लाइन में लगकर दर्शन किए।
आज निर्जला एकादशी होने पर खाटू श्याम जी का विशेष शृंगार किया गया मन्दिर समिति की ओर से आज विशेष व्यवस्था की गई जिसके कारण आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कतार में लगकर दर्शन किए जा सके।