BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2026, 6:42 pm
KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ फिल्टर मीडिया के कार्य का निरीक्षण करने हिंगोरिया पहुंचे नपा अध्यक्ष व सीएमओ, कार्य में कमी पाई जाने पर दिए तत्काल सुधारने के निर्देश, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। शहर में मिल रही गंदे पानी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया गुरुवार 25 जून को पीएचई व जल निगम बोर्ड के अधिकारियों तथा नगर पालिका के जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ हिंगोरिया स्थित फिल्टर प्लांट पर पहुंचे और वहां चल रहे  फिल्टर मीडिया बदलने के कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीएचई व जल निगम के अधिकारियों ने फिल्टर मीडिया के कार्य में तकनीकी खामी बताई जिस पर नपा अध्यक्ष चोपड़ा ने फिल्टर मीडिया का कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों को तत्काल खामियां दूर करने के निर्देश देते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए की अगर खामियां दूर नहीं होती है तो कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने का नोटिस जारी किया जावे।


 नीमच शहर में पेयजल वितरण में आ रही गंदे पानी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा व मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया गुरुवार 25 जून को पीएचई विभाग के पाटीदार जी व जल निगमबोर्ड के जीएम धीरेंद्र कुमार बिजोरिया, इंजीनियर विभोर सोनी तथा नपा के जलकल विभाग की प्रभारी उप यंत्री अनु सोलंकी आदि के साथ हिंगोरिया स्थित फिल्टर प्लांट पर पहुंचे और वहां चल रहे फिल्टर मीडिया के कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीएचई व जल निगम के अधिकारियों ने फिल्टर मीडिया के कार्य में दो लेयर का कार्य संतोषजनक पाया जबकि टॉप लेयर के कार्य में सामग्री के साथ डस्ट मिली होने से शहर में गंदे पानी की शिकायत होना बताया। उपरोक्त खामी सामने आने पर चोपड़ा ने फिल्टर मीडिया बदलने वाली कंपनी मार्टी इंडिया इंजीनियरिंग एंड कंसलटेंसी नागपुर के इंजीनियर चौकर व कुमारी रागीनी  को मौके पर ही तत्काल खामी दूर कर गंदे पानी की समस्या को दूर किए जाने के निर्देश देते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी से कहा कि कंपनी अगर पाई गई कमियों को दूर नहीं कर पाती है तो टेंडर नीरस्त कर कंपनी को ब्लैक लिस्टेड घोषित करें और अनुभवी टीम से कार्य करवा कर शहर को शुद्ध पेयजल वितरण की व्यवस्था करें। चोपड़ा ने फिल्टर मीडिया बदलने वाली कंपनी के अधिकारियों को कहा कि विगत 5 दिनों से आपको व्यवस्था सुधारने के लिए कहा जा रहा है किंतु पेयजल जैसी महत्वपूर्ण समस्या को लेकर भी आप गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं, अगर आपके द्वारा कार्य संतुष्टि पूर्वक नहीं किया जाता है तो मुझे कंपनी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने को मजबूर होना पड़ेगा।


निरीक्षण के दौरान नगर पालिका की जलकल शाखा के केमिस्ट सुरेश पवार व अन्य कर्मचारी भी मौके पर उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE