सरवानिया महाराज। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि सरवानिया महाराज निवासी स्वर्गीय श्री कालू सिंह राणावत (पटेल साहब) की पुत्रवधु एवं श्री फूल सिंह राणावत की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन कुंवर राणावत का आकस्मिक निधन हो गया है।
वे राजपाल सिंह राणावत एवं वख्तावर सिंह राणावत (मड़ू बन्ना) की पूज्य माताजी, दीपेश सिंह की बड़ी माताजी तथा जुझार सिंह राणावत की भाभीसा थीं। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों एवं समाजजनों में गहरा शोक व्याप्त है।
दिवंगत आत्मा की अंतिम यात्रा 26 जून 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 9 बजे उनके निवास स्थान से महासतिया राणावत मुक्ति धाम, सरवानिया महाराज के लिए प्रस्थान करेगी, जहां अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। यह जानकारी दिनेश वीरवाल ने दी।