BREAKING NEWS
KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2026, 6:33 pm
BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढावा विवाद के बीच जमकर मिला चंदा, एक साल में 142 करोड़ की रिकार्ड आय, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों के दान से बाबा महाकाल का खजाना पिछले साल से बढ़कर रिकार्ड भरा है। इस वर्ष महाकाल मंदिर समिति को 142 करोड़ रूपए की आमदनी हुई, जबकि दान में 80 करोड़ रूपए मिले हैं। इसके अलावा 4.65 करोड़ का गुप्तदान हुआ है, पिछले साल के मुकाबले इस साल करीब 25 करोड़ रुपए ज्यादा आय हुई है, ये आंकडे दान की गिनती में सामने आए हैं।


दरअसल श्री मंदिर में “महाकाल लोक” बनने के बाद 2022 से श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ साथ मंदिर की आमदनी के रास्ते भी खुले हैं।


श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा ऑनलाइन, ऑफलाइन, खाद्य सामग्री का तो दान लिया ही जाता है। साथ ही साथ मंदिर प्रशासन के द्वारा लड्डू प्रसाद का भी विक्रय किया जाता है, जिससे मंदिर समिति को कमाई होती है। इसके अलावा सशुल्क दर्शन व्यवस्था, सशुल्क भस्म आरती, संध्या आरती और शयन आरती से भी कमाई होती है।


मंदिर समिति के अनुसार, मंदिर को दान पेटियों से 62 करोड़ रुपए, नगद काउंटर पर 5 करोड़ 50 लाख रुपए, मनी ऑर्डर से 1.23 लाख रुपए, ऑनलाइन माध्यम से 3 करोड़ 60 लाख रुपए, अन्नक्षेत्र से 3 करोड़ 38 लाख रुपए ओर गुप्त दान के रूप में 4 करोड़ 65 लाख रुपए प्राप्त हुए हैं। वहीं लड्डू प्रसाद की बिक्री से 65 करोड़ रुपए की आय दर्ज की गई है। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने करोड़ों रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण भी दान स्वरूप बाबा महाकाल को भेंट किए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE