देवास। सर्व हिंदू समाज द्वारा स्थानीय चामुंडा कांप्लेक्स पर एकत्रित होकर एक रैली एसपी कार्यालय तक निकाली और एसपी कार्यालय परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ कर एसपी संपत उपाध्याय को फरार काजी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौपा गया।ज्ञापन में उल्लेख करते हुए बताया कि आरोपी काजी अबूल कलाम पिता सलीमुद्दीन निवासी खारी बावड़ी पूर्व में कई बार देवास में सांप्रदायिक विष घोलने का कार्य कर चुका है। लेकिन राजनीतिक एवम प्रशासनिक आशीर्वाद होने के कारण काजी के हौसले और बड़ गए। पिछले दिनों काजी द्वारा एक दलित समाज के युवक पर लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर किया गया। आरोपी पर प्रकरण दर्ज होने के बाद भी वह फरार है।जिसे जल्द पकड़ा जाए। सर्व हिंदू समाज द्वारा ज्ञापन में अन्य कई बिंदुओं का भी उल्लेख किया गया। माखन सिंह राजपूत ने बताया कि शहर काजी अबूल कलाम की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हमने एसपी को ज्ञापन सौंपा है। हमे एसपी ने काजी को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है सात दिनों में फरार काजी की अरेस्ट नही हुआ तो सर्व हिंदू समाज द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जवाबदारी प्रशासन की रहेगी।