BREAKING NEWS
KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<     मंडलेश्वर पुल पर मिली थी लावारिस कार, दो दिन.. <<     KHABAR : रसायन छोड़ा, प्राकृतिक खेती अपनाई, अब लागत.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2023, 4:14 pm
KHABAR : व्यापारियों के बाद अब मंडी कर्मचारी भी आंदोलन की राहत पर, 16 से काली पट्टी बांधकर करेंगे काम, 18 से करेंगे हड़ताल, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। अनाज मंडियों में इन दिनों चल रही व्यापारियों की हड़ताल के बाद अब मंडी समितियों के अधिकारी- कर्मचारी भी आंदोलन की राह अख्तियार करने जा रहे है। गुरुवार को अपना रुख साफ मंडी कर्मचारियों ने सचिव लक्ष्मण सिंह ठाकुर के नेतृत्व में मंडी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होने की जानकारी कलेक्टर एवं एसपी को दी है। इस हड़ताल से जहां शासन को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान होगा तो वही किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हाल ही में कपास खरीदी शुरु हुई थी, जो हड़ताल से प्रभावित होगी। 


मंडी सचिव ठाकुर ने बताया कि 16 सितंबर से लंबित मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर काम करेंगे, इसके बाद 18 सितंबर से जिले की सभी 9 मंडियों में कर्मचारी- अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे। हमारी प्रमुख मांग में मंडी बोर्ड और मंडी समितियों को एक करने की है। इसको लेकर लंबे समय शासन से संपर्क कर रहे है, कई बार हड़ताल कि लेकिन आश्वासन देकर मामला टाल दिया जाता है। कर्मचारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा रिफार्म एवं अन्य प्रकार से मंडी अधिनियम का संशोधन कर मंडी समितियों को प्रभावित कर बंद करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे कर्मचारी- अधिकारियों का भविष्य संकट में है। इसी को देखते हुए कर्मचारी- अधिकारी एकजुट होकर अपने हितों की लड़ाई लडऩे के लिए हड़ताल करने जा रहे है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE