खरगोन। प्रदेश सरकार की लगातार वादाखिलाफी व नीतियों से नाराज निजी स्कूल संचालको में असन्तोष बढ़ने लगा है, नतीजतन 18 को एक दिवसीय स्कूल बंद के साथ ही 27 सितंबर को भोपाल में प्रदेश व्यापी आंदोलन की तैयारी कर रहे है। शुक्रवार को अशासकीय स्कूल संचालकों ने इसकी सूचना कलेक्टर को देते हुए अपना रुख साफ कर दिया है। निजी स्कूल संचालक आलोक मेहता ने बताया लंबित मांगों का निराकरण किए जाने की मांग को लेकर 18 सितंबर को प्रदेश भर के प्राइवेट स्कूल संचालक सभी स्कूल बंद रखेंगे।
27 सितंबर को भोपाल में प्रदेश भर के स्कूल संचालक एकत्रित होकर सरकार की वादा खिलाफी को लेकर महाकुंभ आयोजित कर तीव्र आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे। हमारी प्रमुख 9 मांगों में तीन साल स्कूल संचालन के बाद स्थायी मान्यता देने के साथ ही आरटीआई की राशि का भुगतान समय पर करने जैसी मांगे शामिल है।