खरगोन। मध्यप्रदेश पेंशनर एसोसिएशन विगत दो वर्षाे से लंबित महत्त्वपूर्ण मांगो को लेकर धरना आंदोलन प्रदर्शन कर रहा है लेकीन शासन प्रशासन स्तर पर इनकी कोई सुध लेने वाला नहि मिल रहा है आंदोलन की इसी कड़ी में खरगोन संगठन ने पेंशनर्स डे मनाया और सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी।
बता दे संगठन आनेवाली 30 तारीख को भोपाल में उग्र आंदोलन करने की तैयारी कर रहा है और मांगों को नजरंदाज करने की बात पर आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार की ईट से ईट बजाने की बात भी सामने आ रहि है।
इस दौरान संघ के राधेश्याम पाटीदार ने बताया कि अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो प्रदेश के 20 हज़ार से अधिक पेंशनर सत्ता का उलटफेर करने में कोई कमी नहि छोड़ेंगे।