खरगोन। जिले के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में पदस्थ रही जिला परियोजना प्रबंधक के स्थानांतरण होने पर मिशन से जुड़े समूह अध्यक्ष पुनः बहाली की मांग करने लगे है। शुक्रवार को मुख्यालय पहुंचे सीएलएफ अध्यक्षों ने कलेक्टर के नाम मांगपत्र सोपते हुए परियोजना प्रबंधक सीमा निगवाल को पुनः बहाल करने की मांग की। अध्यक्षो ने बताया निगवाल की कार्यशैली समूह सदस्यों के बीच सराहनीय फ्ही। उनके मार्गदर्शन में समूह बेहतर काम कर रहे थे, वर्तमान। प्रबंधक की कार्यशैली रास नही आ रही। समूहों को बढ़ावा देने के लिये पुनः निगवाल को बहाल किया जाय।