रतलाम। जिले में भी पटवारी संघ के आंदोलन में आज एक बार फिर पटवारी ने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज करवाया है। बीते दिनों विरोध प्रदर्शन के दौरान सर मुड़वाने और लोटन यात्रा निकालने वाले पटवारी ने आज मध्य प्रदेश सरकार तक अपना संदेश पहुंचाने के लिए भैंस के आगे बीन और बाजे बजाए है। पटवारीयों ने आज धरना स्थल पर भैंस के आगे बिन और बैंड बाजे बजाये है। प्रदर्शन कर रहे पटवारीयों का कहना है कि सरकार हमारी आवाज नहीं सुन पा रही है इसलिए अब भैंस के आगे बीन बजा कर वह अपना संदेश सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। गौरतलब है की मध्य प्रदेश पटवारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल बीते 18 दिनों से जारी है।
दरअसल मध्य प्रदेश में पटवारी की वेतनमान बढ़ाने की मुख्य मांग और अन्य लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। रतलाम में पटवारी अलग-अलग तरीकों से अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं । इसके पूर्व पटवारीयों द्वारा सिर मुड़वाने और लोटन यात्रा निकालकर प्रदर्शन किए गए हैं । उसके बाद अब पटवारी भैंस के आगे बीन और बैंड बाजे भी बजा रहे हैं।
विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं पटवारी का कहना है कि पटवारी के साथ शुरुआत से ही भेदभावपूर्ण रवैया प्रदेश की सरकारों ने अपनाया है। पटवारीयों की ग्रेड पे 2100 से बढ़कर 2800 किए जाने की मांग पटवारी संघ द्वारा की जा रही है। मांग पूरी नहीं होने तक मध्य प्रदेश के सभी पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ही रहेंगे।