BREAKING NEWS
KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<     मंडलेश्वर पुल पर मिली थी लावारिस कार, दो दिन.. <<     KHABAR : रसायन छोड़ा, प्राकृतिक खेती अपनाई, अब लागत.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2023, 5:12 pm
KHABAR : ग्रामीणों ने दी मतदान के बहिष्कार की चेतावनी, बंजली के 600 से अधिक घरों के पट्टे की मांग को लेकर प्रदर्शन, ग्रामीण बोले- जब तक पट्टा नहीं तब तक वोट नहीं, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। बंजली गांव में अब नेताओं की एंट्री बंद है। सरकारी जमीन पर पट्टे नहीं मिलने से ग्रामीण अब राजनेताओं और जिला प्रशासन से नाराज है। ग्रामीणों ने अब विधानसभा चुनाव में वोटिंग का भी बहिष्कार किया है। ग्रामीणों ने पोस्टर भी लगाया है कि पट्टा नहीं तो वोट नहीं।


बंजली ग्राम पंचायत का यह पूरा घटनाक्रम है । जहां सैकड़ो ग्रामीण आज से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में 600 से ज्यादा ऐसे परिवार है जो सरकारी जमीन पर सालों से काबिज है। प्रशासन गांव के क्षेत्र को आबादी क्षेत्र घोषित नहीं कर रहा है। जबकि वर्षों से इसी जमीन पर रह रहे ग्रामीणों को इसी ज़मीन पर सरकारी पट्टे चाहिए। मांग पूरी नहीं के जाने पर ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने और किसी राजनेता को गांव में नहीं घुसने देने की चेतावनी भी दी है।


ग्रामीण बीते कई सालों से जिला प्रशासन से पट्टे देने की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। वहीं रतलाम मेडिकल कॉलेज परिसर के लिए ग्राम पंचायत क्षेत्र की ओर जमीन अधिग्रहण करने की जानकारी ग्रामीणों को मिली है जिसके बाद ग्रामीण आज से धरने पर बैठे है। बड़ी बात यह है कि इन ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव में वोट नहीं देने की भी बात कही है। साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि गांव में किसी पार्टी के नेता को एंट्री नहीं दी जाएगी। बहरहाल गेंद जिला प्रशासन के पाले में है और अब देखना है जिला प्रशासन ग्रामीणों को कैसे मनाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE