BREAKING NEWS
KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<     मंडलेश्वर पुल पर मिली थी लावारिस कार, दो दिन.. <<     KHABAR : रसायन छोड़ा, प्राकृतिक खेती अपनाई, अब लागत.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2023, 5:31 pm
KHABAR : कलेक्‍टर ने किया घसूण्‍डी जागीर में मतदान केन्‍द्र का निरीक्षण, चीताखेडा में देखी स्‍कूल की व्यवस्था, मौके पर अधिकारियों व शिक्षकों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन ने शुक्रवार को नीमच जनपद के ग्राम घसूण्‍डी जागीर में मतदान केन्‍द्र का निरीक्षण कर, मतदान केन्‍द्र भवन मे मूलभूत, बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्‍टर ने घसूण्‍डी जागीर मे टी.बी.मुक्‍त भारत अभियान के तहत टी.बी.रोगियों को राशन की टोकरी भी वितरित की  तथा ग्रामीणों की अपने समक्ष आ.भा.आईडी भी बनवाई।

कलेक्‍टर जैन ने ग्रामीणों से सवांद करते हुए, अपने गॉव, पंचायत को टी.बी.मुक्‍त बनाने में सहयोग करने का आव्‍हान किया। कलेक्‍टर ने घसूण्‍डी जागीर में जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद के साथ शासकीय स्‍कूल का निरीक्षण कर,  बच्‍चों की उपस्थित, शिक्षकों की उपस्थिति का जायजा लिया और बच्चों से चर्चा कर, मध्‍यान्‍ह भोजन वितरण, भोजन की गुणवत्‍ता के बारे में पूछा। कलेक्‍टर ने छात्र-छात्राओं से चर्चा कर, उनके शैक्षणिक विकास को भी परखा। इस मौके पर विभिन्‍न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण  एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

कलेक्‍टर दिनेश जैन ने चीताखेडा स्‍कूल में मतदान केन्‍द्र का निरीक्षण कर, बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। और संबधितों को आवश्‍यक निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ,जनपद सीईओ राजेन्‍द्र पालनपुरे भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE