BREAKING NEWS
KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<     मंडलेश्वर पुल पर मिली थी लावारिस कार, दो दिन.. <<     KHABAR : रसायन छोड़ा, प्राकृतिक खेती अपनाई, अब लागत.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2023, 5:38 pm
KHABAR : कलेक्टर गुप्ता ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, 100 बेड मेटरनिटी भवन निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जिला अस्‍पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर गुप्ता ने जिला अस्‍पताल में ओपीडी और वार्ड में भ्रमण कर किया। ओपीडी के एक सेक्शन में लीकेज की समस्या होने से पानी ओपीडी आने व अन्य समस्या को शीघ्र ठीक करने री-स्ट्रैक्चर के लिए एक्सपर्ट की निगरानी में कार्य करवाने के निर्देश संबंधितों को दिये। री-स्ट्रैक्चर के कार्य को प्रारम्भ करने से पूर्व एएनसी वार्ड को शिफ्ट कर, टायलेट एरीया का रिनोवेशन का कार्य कर करने व एएनसी महिलाओं के लिए अन्य वार्ड में व्यवस्था के निर्देश दिये।कलेक्‍टर गुप्‍ता ने जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने और निर्माण कार्य प्रगति की निरन्तर मॉनिटरिंग सम्बंधित निर्देश अधिकारियों को दिये।साथ  100 बेड के मेटरनिटी वार्ड का निरीक्षण किया। कार्य की गति धीमी होने और समय-सीमा में कार्य पूर्ण नही करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 24 घण्टे कार्य जारी रखते हुए सम्बंधित इंजीनियर को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान इंजीनियर द्वारा 30 नवम्बर 2023 तक समस्त निमार्ण कार्य पूर्ण करने और लिफ्ट लगाये जाने कि बात कही गई। मेटरनिटी का एनक्वास के मापदण्ड अनुसार निर्माण कार्य के लिए डिजाईन में आवश्यक सुधार के लिए आरएमओ द्वारा अवगत कराने पर इंजीनियर के साथ नक्शा, डिजाईन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक शर्मा, सीएमएचओ डॉ विष्णुलता ऊईके, सिविल सर्जन एम.पी.शर्मा, आर.एम.ओ. डॉ अजय पटेल, पीडब्लूडी, नगर  निगम, पुलिस हाउसिंग बोर्ड के इंजीनियर, अस्पताल प्रबंधक सहित अन्य चिकित्सक एवं स्टॉफ उपस्थित था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE