मंदसौर। शहर कोतवाली थाना प्रभारी राकेश मोदी द्वारा खानपुरा स्थित पुलिया के पास टेंपो स्टैंड पर खड़े दो टेम्पो को जप्त किया हैं। पुलिस को संदिग्ध गतिविधि को लेकर सूचना मिली थी जिसके बाद कार्यवाही की गई।
थाना प्रभारी राकेश मोदी ने बताया कि अवैध रूप से चल रहे सट्टे की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस द्वारा दबिश दी गई। दो टेंपो पुलिस ने जप्त किए हैं। टेंपो मलिक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।