मल्हारगढ़। हमेशा से सुर्खियों में रही मल्हारगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नापाखेड़ा एक बार फिर सुर्खियों में,मामला ग्राम पंचायत नापाखेड़ा का है। जिसमे पंचायत में आये नए सचिव के साथ सहायक सचिव द्वारा अभद्रपूर्ण व्यवहार का है। जिसको लेकर पंचायत सचिव ने जनपद सीईओ के नाम एक आवेदन भी दिया है।
सहायक सचिव द्वारा गांव की अ जा महिला द्वारा पंचायत परिसर में गालीगलौच, मारपीट व अभद्र व्यवहार करने की बात कही गई है।
सचिव द्वारा बताया गया के गांव की ही रहने वाली महिला जिसका नाम शारदा बाई लालसिंह बागरी है उसके द्वारा 13 सितम्बर 2023 को मेरे साथ पंचायत परिसर में पवन शर्मा की मौजूदगी में गालीगलौच व मारपीट की गई। सचिव द्वारा बताया गया के मेरे द्वारा 13 जुलाई 2023 को जॉइनिंग ली गई थी उसके बाद से ही सहायक सचिव पवन शर्मा मुझे वहां काम नही करने दे रहा है और मेरे खिलाफ रोज रोज नए षडयंत्र करके मुझे हटाने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। इसी कारण सहायक सचिव ने योजना बद्ध तरीके से मेरे ऊपर हमला करवाया। ठीक इसी तरीके से 2020 में पवन शर्मा द्वारा सचिव विष्णु माली के ऊपर इसी महिला व अन्य महिलाओं द्वारा योजना बद्ध तरीके से हमला करवाया व झूठा प्रकरण दर्ज करवाया था।
इसी कारण 2020 के बाद पवन शर्मा ने किसी सचिव को अपने रसूखदार रवैये से जॉइनिंग नही लेने दी गई। यहाँ तक कि अभी थोड़े समय पहले उम्मेद सिंह सचिव जॉइनिंग लेने आये थे तो सहायक सचिव द्वारा आदेश के बाद भी उन्हें जॉइनिंग नही दी गईं उन्हें बिना जॉइनिंग के ही लौटना पड़ा।
सहायक सचिव का उद्देश्य एक तरफा अपनी मनमानी करना व अपनी मनमर्जी का काम करना जिसकी वजह से पिछले कई दिनों से पंचायत में विकास कार्य ठप है कोई काम नही हो रहा है।
सचिव द्वारा बताया गया के पवन शर्मा आपराधिक प्रवत्ति के लोगो को साथ रखकर मेरे खिलाफ झूठी कार्यवाहीयां करवाकर मुझे हटाना चाहता है ताकि वो खुले आम अपनी मनमर्जी चला सके।
सचिव द्वारा जनपद सीईओ से निवेदन किया गया है के इस आपराधिक प्रवत्ति के सहायक सचिव से मुझे और मेरे परिवार को खतरा है सहायक सचिव कभी भी मेरे और मेरे परिवार के साथ कोई भी गलत या झूठा प्रकरण दर्ज करवा सकता है।
जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी।
तो पहले से सुर्खियों में रहने वाली नापाखेड़ा पंचायत व सहायक सचिव जो कि भृष्टाचार का तबेला है बिना पैसे के कोई काम नही करता है उसके विरुद्ध जनपद सीईओ कोई कार्यवाही करेंगे या इस रसूखदार की रसुखदारी युही चलती रहेगी।
पंचायत में कोई सचिव नही आएगा ये सहायक सचिव आने नही देगा हमेशा अपनी मनमर्जी चलाएगा।
जिसकी वजह से आमजनता परेशान है पंचायत में कोई नया काम नही हो रहा है जिसके सामने सभी नतमस्तक है ऐसे भृष्ट सहायक सचिव को हटाने की कृपा करेंगे। इसको हटाने के पहले भी बहुत सारे आवेदन दिए गये थे जांच भी बैठी थी पर उच्च अधिकारियों द्वारा इस पर कार्यवाही न करना भी बड़ा सवाल है ।