BREAKING NEWS
KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<     मंडलेश्वर पुल पर मिली थी लावारिस कार, दो दिन.. <<     KHABAR : रसायन छोड़ा, प्राकृतिक खेती अपनाई, अब लागत.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2023, 6:33 pm
KHABAR : नगर पालिका कार्यालय से हुई स्वच्छता पखवाड़े की शुरूआत, नपाध्यक्ष चौपड़ा ने पहले देखी नपा कार्यालय की सफाई व्यवस्था, फिर स्टॉफ के दिलाई शपथ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद,नीमच द्वारा शासन निर्देशानुसार 15 सितम्बर से स्वच्छता ड्राईव के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता पखवाड़े की शुरूआत न.पा. अध्य‍क्ष स्वाति गौरव चौपड़ा व स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित की उपस्थिति में न.पा.कार्यालय से की गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम नपाध्यक्ष चौपड़ा ने स्वास्थ्य सभापति पुरोहित के साथ नपा कार्यालय स्थित विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर सफाई व्यववस्था देखी और फिर स्वच्छता पखवाड़े की शुरूआत करते हुए नपा स्टॉफ को स्वच्छता की शपथ दिलाई। नपा कार्यालय की विभिन्न शाखाओं की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर गंदगी पाई जाने पर नाराजगी जताई व मौके पर ही उपस्थित रहकर सफाई भी करवाई। चौपड़ा ने नपा अधिकारियों सहित समस्त स्टॉफ को अपनी-अपनी शाखा में पर्याप्त सफाई रखने सहित अनेक निर्देश भी दिए। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक महेश रामानी व स्वच्छता अधिकारी कन्हैयालाल शर्मा सहित नपा के अधिकारी-कर्मचारी व सफाई अमला भी मौजूद था। 

स्वच्छता से होती है कार्य क्षमता में वृद्धि- 
स्वच्छता पखवाड़े के शुभारंभ अवसर पर नपाध्यक्ष चौपडा ने नपा अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा की हम शहर के नागरिकों को स्वच्छता के संदेश देते हैं लेकिन उसके पहले यह भी जरूरी है कि हमारा ऑफिस साफ-सुथरा दिखाई दे। हम जिस शाखा में बैठकर कार्य करते हैं व स्‍थान स्वच्छ व सुंदर दिखाई दें। चौपडा ने कहा कि स्वच्छता से व्यक्ति की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। अगर हम अपने कार्य स्थल को साफ-सुथरा रखेंगे तो हम दुगने उत्साह से कार्य कर पाएंगे एवं नपा कार्यालय में आने वाले नागरिक भी बेहतर सफाई व्यवस्था देख प्रभावित होंगे। 

इन मामलों में जताई नाराजगी- 
कार्यालय भ्रमण के दौरान ऑफिस की अलमारियों व कुलर आदि पर धूल जमी होने,न.पा.रिकार्ड की फाईलों वाले बस्तोंा के कपड़े गंदे होने,सीडियों के निचे पान गुटके की पीक दिखाई देने आदि मामलों पर न.पा.अध्यसक्ष चौपडा ने नाराजगी जाहीर करते हुए न.पा.में कार्यरत कर्मचारियों को लताड भी लगाई व कार्यालय अधीक्षक को अधीनस्तत स्टानफ से कार्यालय में पर्याप्तप साफ सफाई करवाने के निर्देश दिये । 

रंग रोगन व विद्युत वायरिंग व्यवस्थित करने के दिये निर्देश- 
नपाध्यक्ष चौपड़ा ने भ्रमण के दौरान अव्ययवस्थित विद्युत वायरिंग व ऑफिस को नया रूप देने के लिए कार्यालय अधीक्षक को न.पा.कार्यालय में पुताई कराने,पुरानी अलमारियों पर रंग करवाने व विद्युत वा‍यरिंग को व्ययवस्थित करवाने के साथ ही रिकार्ड वाली फाईलों के बस्तेे वाले कपड़े धुलवाने व नए कपड़ो में फाईलों को व्यतवस्थित ढ़ंग से रखवाने के निर्देश दिये गए । 

17 सितम्बर को सब्जी मंडी व फ्रूट मार्केट में चलेगा अभियान- 
स्वास्थ्य अधिकारी कन्हैेयालाल शर्मा ने बताया कि स्वंच्छनता पखवाड़े के तहत 17 सितम्बर प्रातः 09.30 पर न.पा.द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष स्वातति गौरव चौपड़ा,न.पा.उपाध्यदक्ष रंजना करण सिंह परमाल व स्वाास्य् प  सभापति धर्मेश पुरोहित सहित की उपस्थिति स्वाच्छरता जागरूकता अभियान चलाने के साथ हानिकारक पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लगाने हेतु फ्रूट मार्केट में कपड़े की थेली प्राप्तक करने हेतु ऑटोमेटिक वेंडिग मशीन का शुभारंभ किया जावेगा । 

यह रहे उपस्थित- 
न.पा.कार्यालय में आयोजित स्विच्छऑता पखवाडा कार्याक्रम में न.पा.के लेखाधिकारी जमनालाल पाटीदार, धर्मेद्र बुदेला उपयंत्री अंबालाल मेघावाल स्वथच्छेता निरीक्षक अशोक अहीर, भारत सिंह भारद्वाज वाहन शाखा प्रभारी घनश्याथम नागदा जलप्रदाय शाखा के सुरेश पवार सहित न.पा.के अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE