BREAKING NEWS
KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<     मंडलेश्वर पुल पर मिली थी लावारिस कार, दो दिन.. <<     KHABAR : रसायन छोड़ा, प्राकृतिक खेती अपनाई, अब लागत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2023, 6:58 pm
BIG NEWS : दोहरे हत्याकांड के चार आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े दंपती की हत्या, स्विफ्ट कार से फरार हुए आरोपी, रावतभाटा और रामगंजमंडी से किया गिरफ्तार, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

भवानीमंडी। दिनांक 14 सितम्बर 2023 को कस्बा भवानीमंडी के शीला अस्पताल में जितेंद्र उर्फ जीतू बना पुत्र ब्रजराज सिंह जाति राजपूत निवासी मलपुरा थाना सुनेल हाल मुकाम भेसोदामंडी अपनी पत्नी अनीता बाई को शीला हॉस्पिटल भवानीमंडी में दिखाने लाया था। जहां पर भेरुलाल गुर्जर पिता रोडूलाल गुर्जर निवासी सुनेल हाल मुकाम भवानीमंडी, दिनेश भील निवासी सुनेल हालमुकाम भवानीमंडी, करण गुर्जर निवासी सुनेल जो भवानी मंडी तीनों स्विफ्ट कार आरजे 17 सीबी 3441 से योजना बनाकर आए और जितेंद्र सिंह वह उसकी पत्नी अनीता बाई के ऊपर चाकू व डंडे से दोनों पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ हमला कर दिए। जिनसे उनके जगह-जगह घाव व चोटे आई। अनीता बाई की मौके पर मृत्यु हो गई तथा जितेंद्र सिंह को झालावाड़ रेफर कर दिया। जहां जितेंद्र सिंह की भी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इन तीनों के अलावा इनको मारने की योजना में बल्लु गुर्जर, संजय गुर्जर पुत्र रमेश गुर्जर, अमर गुर्जर पुत्र रमेश गुर्जर, राहुल गुर्जर निवासी पचपहाड़ व अन्य साथी भी थे जो रेकी कर रहे थे इत्यादि घटना पर थाना भवानीमंडी पर फरियादी ईश्वरसिंह पुत्र बापूसिंह जाति राजपूत उम्र 38 साल निवासी भीम नगर भवानीमंडी थाना भवानीमंडी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर मुलजिमों के ऊपर 304/2023 धारा 147, 148,150 व 302 में मुकदमा दर्ज किया। 
घटना के तुरंत बाद जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा ने भवानीमंडी पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल पर राहुल मल्होत्रा एसडीएम भवानीमंडी, मनोज कुमार गुप्ता वृताधिकारी भवानीमंडी व मांगेलाल यादव थाना अधिकारी थाना भवानीमंडी में मय जाप्ता क़े पहुंचे जहां पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक में अनुसंधान के लिए आवश्यक निर्देश देकर मुलजिमान को शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए साथ ही मुलजिमान की गिरफ्तारी हेतु जिले में विभिन्न थाने, थाना सदर झालावाड़, मंडावर, जावर, असनावर, पगारिया, डग व सुनेल आदि स्थानों के थाना अधिकारी एवं जिला स्पेशल टीम मुलजिमान की गिरफ्तारी हेतु आठ टीमें गठित कर कोटा,रामगंजमंडी, मध्यप्रदेश व राजस्थान के अन्य संभावित जगह पर रवाना की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE