BREAKING NEWS
KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<     मंडलेश्वर पुल पर मिली थी लावारिस कार, दो दिन.. <<     KHABAR : रसायन छोड़ा, प्राकृतिक खेती अपनाई, अब लागत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2023, 7:02 pm
KHABAR : लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जगह-जगह मतदाता ले रहे मतदान की शपथ, स्वीप गतिविधियों के तहत प्रतिदिन कर रहे जागरूक, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता को लगातार जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी, कॉलेज के विद्यार्थी, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं गांव में मतदान करने के लिए मतदाता शपथ ले रहे हैं। शपथ लेते हुए सभी ने कहा कि, ष्मैं भारत की/का नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेती/लेता हूं कि मैं, अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखूंगी/रखूंगा तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 में अपने मताधिकार का प्रयोग करूंगी/करूंगा। शपथ की साथ ही ऐसे युवा मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है तथा उनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है। ऐसे युवा मतदाता से अपील की गई कि वह फार्म 6 भर कर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाए। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को ईवीएम वीवीपैट की प्रक्रिया की जानकारी के साथ ही मतदान केंद्र जाकर हर मतदाता को अपने मताधिकार का आवश्यक रूप से प्रयोग सुनिश्चित किए जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हर मतदाता को मतदान करना नैतिक जिम्मेदारी है इसकी जागरूकता हम स्वीप गतिविधियों के माध्यम से कर रहे हैं। स्वीप गतिविधियों के संपादन मे जिन विभागों तथा अधिकारियों को दायित्व दिया गया है वह पूरी जिम्मेदारियां से मतदाता जागरूकता की गतिविधियां आयोजित कर रहे हैं। स्वीप गतिविधि के अंतर्गत मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते समय ईवीएम एवं वीवीपैट की जानकारी भी दी जा रही हैं। मतदाताओं को किसी भी प्रकार का संशय अगर होता है तो उसका समाधान तुरंत किया जा रहा हैं। ग्रामीण हाट बाजारों में स्वीप गतिविधियां की जा रही है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी जा रही सुविधाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा। महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने हेतु हर विधानसभा क्षेत्र मे महिलाओं को भी मतदान का महत्व बताया जा रहा।

समस्त मतदान केन्द्रों मे न्यूनतम बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएगी। इस बार पहली बार मतदाताओं को वोटर इनफॉरमेशन स्लिप भी प्रदान की जाएगी। इस बारे में भी मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE