BREAKING NEWS
KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<     मंडलेश्वर पुल पर मिली थी लावारिस कार, दो दिन.. <<     KHABAR : रसायन छोड़ा, प्राकृतिक खेती अपनाई, अब लागत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2023, 7:16 pm
KHABAR : महर्षि श्रीअरविंद की 150 वीं जन्म जयंती (सार्धसती) वर्ष पर व्याख्यानमाला संपन्न, राष्‍ट्रपति पुरूस्‍कार से पुरस्‍कृत सीमा अग्निहोत्री ने अरविंद के जीवन पर आधारित पुस्‍तक अरविंद सोसायटी को सौंपी, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत महान क्रांतिकारी महर्षि अरविन्द  की 150 वें जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में जिला स्तरीय व्याख्यानमाला का आयोजन जन चेतना विघालय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां एवं महर्षि अरविंद घोषजी की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा फूलमाला अर्पित कर स्वागत गीत के पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।जन चेतना विद्यालय परिसर में आयोजित महर्षि अरविंद की 151 वीं जन्म जयंती के अवसर पर म. प्र. जन अभियान परिषद द्वारा व्याख्यानमाला के मुख्य वक्ता गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के प्रांतीय समन्वयक विवेक चौधरी ने कहा कि महर्षि अरविंद का जीवन आदर्श जीवन है, अरविंद एक व्यक्ति न होकर प्रचंड आध्यात्मिक शक्ति थे।

ईश्वरीय चेतना के अंश थे। जिन्होंने अपना सर्वस्व राष्ट्र और मानव उत्थान को समर्पित कर दिया। बंग भंग के बाद स्वतंत्रता आंदोलन की भूमिका इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। स्वाधीनता आंदोलन के पश्चात उनका पूरा जीवन मानवीय चेतना के पुनरुत्थान में बिताए। 14 अगस्त 1947 को ऑल इंडिया रेडियो से प्रसारित उनका भाषण के स्वप्न आज साकार होते नज़र आ रहे है।महामण्डलेश्वर 1008 श्री आत्मानंदजी ने कहा कि जैसे भगवान कृष्ण के गीता उपदेश को ईश्वरीय चयनित लोगों ने सुना उसी तरह आज उपस्थितजन अरविंद की जीवन गाथा को सुन रहें है। अरविंद की भांति हर व्यक्ति को अपने जीवन मे नियमित आत्म चिंतन और राष्ट्र चिंतन करना चाहिए। सभा को संबोधित करते हुए पंडित संजय शिवशंकर दवे ने कहा कि अरविंद की जीवन एवं साहित्य की शिक्षाओं को जीवन में उतारने से जीवन सार्थक हो जाएगा। प्रारंभ में अरविंद सोसाइटी के सतीश पंड्या ने दुर्गा स्त्रोत का पाठ किया। शिक्षिका विनीता ओझा ने अरविंद के जीवनी का परिचय दिया। स्‍वागत भाषण एवं कार्यक्रम की रूपरेखा परिषद के जिला समन्‍वयक रत्‍नेश विजयवर्गीय के द्वारा बतायी गयी। कार्यक्रम के मुख्‍यातिथि गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के प्रांतीय समन्वयक विवेक चौधरी, महामण्डलेश्वर 1008 श्री आत्मानंद, महर्षि पं. संजय शिवशंकर दवे, राष्‍ट्रपति पुरूस्‍कार से सम्‍मानित सीमा अग्निहोत्री, जनचेतना विघालय के ट्रस्‍टी एम.एल. दुबे, अरविंद सोसायटी के वरिष्‍ठ कार्यकारिणी सदस्‍य सतीश पांडया व विनीता ओझा, परिषद के जिला समन्‍वयक रत्‍नेश विजयवर्गीय, रहे। कार्यक्रम में सीमा अग्निहोत्री को राष्‍ट्रपति पुरूस्‍कार प्राप्‍त होने पर परिषद द्वारा सम्‍मानित किया गया।  कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित रतलाम की शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री भी उपस्थित थी। उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा प्राप्त अरविंद के साहित्य को अरविंद सोसाइटी की रतलाम शाखा को समर्पित किया। जिसे सोसाइटी के लोकेन्‍द्र सिंह सिसौदिया, विनीता ओझा, सतीश पांडया, किशोर पाठक संध्‍या पाठक अमि‍त श्रीवास्‍तव को भेंट किया।

कार्यक्रम के अंत में स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी को सम्मानित, अभिवादन  किया। इसके पश्चात अंत में सभी अतिथियों का आभार विकासखण्‍ड समन्वयक शैलेन्द्र सिंह सोंलकी द्वारा किया गया। संचालन महावीर दास बैरागी के द्वारा किया गया। सामूहिक वंदेमातरम का गायन किया गया । कार्यक्रम में शिवशंकर शर्मा, निर्मल अमलियार, रतनलाल चरपोटा, परामर्शदाता, प्रस्फुटन समिति सदस्य, नवांकुर संस्था सदस्य, सीएमसीएलडीपी, छात्र/छात्राएं,  जनचेतना विधालय परिवार के सतीश तिवारी, त‍था समाजसेवियो आदि की उपस्थिति  रही।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE