BREAKING NEWS
KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<     मंडलेश्वर पुल पर मिली थी लावारिस कार, दो दिन.. <<     KHABAR : रसायन छोड़ा, प्राकृतिक खेती अपनाई, अब लागत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2023, 7:26 pm
KHABAR : जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में होगा आयुष्मान मेलों का आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे मरीजों का परीक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दीपक पिप्पल ने बताया कि भारत शासन के निर्देशानुसार विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं की शत प्रतिशत व्याप्ति सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य की प्राप्ति हेतु आयुष्मान भवः अभियान को 17 सितम्बर से 31 दिसम्बर तक संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम मे आयुष्मान मेलो का आयोजन जिले की निम्नलिखित स्वास्थ्य संस्थाओं में निम्नानुसार किया जा रहा है। आयुष्मान मेलो का मुख्य उद्देश्य जनसमुदाय का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना जिससे स्वास्थ्य परीक्षण कर, स्वास्थ्य संवर्धन, जांच कर बीमारियों की पहचान की जा सकें एवं वेलनेस गतिविधि, स्वस्थ्य खान-पान के संबंध मे जानकारी दी जा सके।
आयुष्मान मेलो का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरवर 18 सितम्बर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इंगोरिया 19 सितम्बर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घटिृया 20 सितम्बर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तराना 21 सितम्बर 2023, सिविल अस्पताल नागदा 23 सितम्बर  व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झारड़ा 27 सितम्बर को किया जायेगा।
भारत शासन के निर्देशानुसार विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं की शत प्रतिशत व्याप्ति सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य की प्राप्ति हेतु आयुष्मान भवः अभियान को 17 सितम्बर से 31 दिसम्बर तक संचालित किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत निम्नलिखित गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा-
सेवा पखवाडा- 
सेवा पखवाड़ा का आयोजन दिनांक 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2023 तक किया जायेगा इस दौरान जन समुदाय को विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्रदान की जाना, स्वस्च्छता अभियान, रक्तदान शिविर, अंगदान अभियान संबंधी गतिविधियों का आयोेजन किया जायेंगा।

आयुष्मान आपके द्वार 3.0- 
आयुष्मान आपके द्वारा का विशेष अभियान दिनांक 17 सितम्बर 2023 से संचालित करते हुए समस्त पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा एवं गृह भ्रमण कर हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किये जायेंगे।

आयुष्मान मेला- 
आयुष्मान मेलो का मुख्य उद्देश्य जनसमुदाय का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना जिससे स्वास्थ्य परीक्षण कर, स्वास्थ्य संवर्धन, जांच कर बिमारियों की पहचान की जा सकें एवं वेलनेस गतिविधि, स्वस्थ्य खान-पान के संबंध मे जानकारी दी जा सके इस लिये आयुष्मान मेले का आयोजन हेल्थ एण्ड वेलनेंस सेंटर शहरी एवं ग्रामीण (उपस्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र) एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया जायेंगा।

आयुष्मान सभा का आयोजन- 
आयुष्मान भवः अभियान के अन्तर्गत जनसमुदाय के मध्य विभिन्न योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल, टी.बी., टीकाकरण, आभा आई.डी. की जानकारी को पहुचाये जाने हेतु आयुष्मान सभा का आयोजन 2 अक्टूबर को प्रत्येक ग्राम पंचायत मे किया जायेंगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE