BREAKING NEWS
KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<     मंडलेश्वर पुल पर मिली थी लावारिस कार, दो दिन.. <<     KHABAR : रसायन छोड़ा, प्राकृतिक खेती अपनाई, अब लागत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2023, 7:37 pm
BIG REPORT : राजनीतिक दलों के साथ आदर्श आचरण स‍ंहिता के पालन, निर्वाचन व्‍यय अनुवीक्षण एवं नामांकन प्रक्रिया संबंधी प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत राजनीतिक दलों के लिए आदर्श आचरण संहिता, निर्वाचन व्‍यय अनुवीक्षण एवं नामांकन प्रक्रिया से संबंधी प्रशिक्षण कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन, अपर कलेक्‍टर नेहा मीनाकी उपस्थिति में विभिन्‍न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण शुक्रवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण में मास्‍टर ट्रेनर डॉ.राजेश पाटीदार ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन खर्च, निगरानी के उद्देश्‍य एवं कानूनी प्रावधान, निर्वाचनों का संचालन, नियम, निर्वाचन व्‍यय, अनुवीक्षण की संरचना, उनके प्रकार एवं कार्य, व्‍यय निगरानी टीमों, का गठन, व्‍यय लेखा निरीक्षण, पम्‍पलेट पोस्‍टर संबंधी निर्देश एवं प्रावधान, एमसीएमसी मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति, नामांकन पूर्व तैयार की गई प्रचार सामग्री एवं वाहनों पर व्‍यय, बैंक खातों की निगरानी, अभ्‍यर्थी के आपराधिक पूर्ववृत का प्रकाशन, वाहन अनुमति, निर्वाचन व्‍यय लेखे का रजिस्‍टरसंधारण, नगद रजिस्‍टर, बैंक रजिस्‍टर का संधारण, लेखा समाधान बैठक, नाम निर्देशन पत्रएवं शपथ पत्र की ऑनलाईन डाटा प्रविष्‍टी की वैकल्पिक सुविधा, नाम निर्देशन पत्र के साथ लगने वाले आवश्‍यक दस्‍तावेजों आदि के बारे में विस्‍तार से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में निर्वाचक नामावली के व्दितीय विशेष पुनरीक्षण के संबंध में कलेक्‍टर जैन व्‍दारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विस्‍तृत चर्चा की गई।

प्रशिक्षण में एडीएम नेहा मीना ने अवगत कराया कि 2 अगस्‍त से 14 सितम्‍बर तक कुल 19007 फार्म-6 प्राप्‍त हुए है। इनमें से 13661 फार्म स्‍वीकृत किए गए है। 158 फार्म निरस्‍त किए गए है और 5346 फार्म प्रक्रियारत है। इसी तरह जिले में कुल 15 हजार 388 फार्म-7 प्राप्‍त हुए है। इनमें से 7788 फार्म स्‍वीकृत, 219 फार्म निरस्‍त किए गए है और 7600 फार्म निर्धारित समय सीमा में होने से प्रक्रिया है। जिले में कुल 15781 फार्म-8 प्राप्‍त हुए है। इनमें 9503 फार्म स्‍वीकृत, 108 फार्म निरस्‍त एवं 6278 फार्म प्रक्रिया में है। अपर कलेक्‍टर नेहा मीना ने अवगत कराया है, कि जिले में कुल 50 हजार 176 फार्म-6,7 एवं 8 प्राप्‍त हुए है। जिनमें से 30 हजार 952 स्‍वीकृत किए जा चुके है। 485 फार्म निरस्‍त किए गए है और 19 हजार 224 फार्म प्रक्रिया में है।

प्रशिक्षण में आज स्थिति में मतदाताओं की संख्‍या पुरूष एवं महिला मतदाताओं की संख्‍या जिले का जेण्‍डर रेश्‍यों, मतदान केंद्रों की संख्‍या, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्‍या और पीडब्‍ल्‍यू डी मतदाताओं व सर्विस वोटर की संख्‍या के बारे में भी अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू, नीलेश पाटीदार, पवन दुबे, बृजेश सक्‍सेना, कमल मित्‍तल, कैलाश राठौर, अर्जुन शर्मा, ओपी पाराशर, मोहनलाल पाटीदार, यशवंत चतुर्वेदी, अभय गर्ग, सहित विभिन्‍न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE