BREAKING NEWS
KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<     मंडलेश्वर पुल पर मिली थी लावारिस कार, दो दिन.. <<     KHABAR : रसायन छोड़ा, प्राकृतिक खेती अपनाई, अब लागत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2023, 7:54 pm
NEWS : दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति पर पारितोषिक वितरण समारोह, 125 दूग्ध दाताओं को बर्तन किए भेंट, पढ़े रेखा खाबिया की खबर   

Share On:-

चित्तौड़गढ़। दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति डूंगला पर पारितोषिक वितरण किया गया कार्यक्रम में 125 दूग्ध दाताओं को बर्तन पारितोषिक के रूप में वितरण किये गये। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट जगपुरा ने किसानों को संबोधित करते हुए पशुपालन के लिए उन्नत नस्ल के पशु पालने एवं डेयरी व्यवसाय में नवाचार लाने एंव दुग्ध व्यवसाय को वृहद स्तर पर कर नौजवान युवकों को रोजगार से जुड़ने के साथ ही संघ सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें कुट्टी मशीन पर अनुदान 6 हजार रुपए से बढाकर 13 हजार 500 रुपये किया गया, जिसका उपयोग करने से चारे की बचत होती हैं एवं दुग्ध में बढ़ोतरी होती है। उन्होंने समिति के सचिवों एवं सदस्यों के बीमा के बारे में भी जानकारी दी। संघ द्वारा दूध संकलन के बारे में बताते हुए कहा कि पह्ले दुग्ध संकलन 70 हजार लीटर प्रतिदिन था वह आज 2 लाख लीटर प्रतिदिन हो गया है, इसलिए किसानों एंव ग्रामीण क्षेत्र में दूध ही एक ऐसा माध्यम है जिससे किसान जुडकर अपनी आय में वृद्धि कर सकता है। साथ ही अधिक से अधिक पशुपालको को सहकारी समिति से जुडने का ओर संघ द्वारा संचालित सभी योजनाओ का लाभ लेने का आह्वान किया। 
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बड़ीसादड़ी ब्लॉक अध्यक्ष टेकचंद जाट, सूरजमल पाटीदार, सरपंच भैरूलाल जायसवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहनलाल गाडरी, यूकां जिलाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, सरपंच नारायण गुर्जर, चंपालाल जाट, हरिसिंह रावत, सुरेशदास वैष्णव, अर्जुनदास वैष्णव, विमल जारोली, उज्जवल अग्रवाल, कमलेश सेन, गोटू लाल, हजारीलाल अहीर, दीपक जायसवाल, जमनालाल पाटीदार, हीरालाल जाट, दशरथ जणवा, चुन्नीलाल शर्मा, रोड़ीलाल लौहार, प्रकाश अहीर, मोतीलाल मेनारिया, भगवान, सुरेश पाटीदार, डेयरी कर्मचारी देवकरण चौधरी, पृथ्वीराज, बद्री, संदीप, समिति सचिव एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE