BREAKING NEWS
NEWS : मृत्यु को महोत्सव बनाकर आत्मा को मोक्ष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्कूल कॉलेजों के प्राचार्याे का सम्मेलन 24.. <<     KHABAR : समुदाय से जुड़े डेंगू पर नियंत्रण रखे थीम.. <<     NEWS : विश्व विख्यात चित्तौड़ दुर्ग के संरक्षण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश खेल अकादमी वाटर स्पोर्ट्स के.. <<     NEWS : उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत की 14वीं.. <<     KHABAR : ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : उज्जैन में कम्प्यूटर और गारमेंट की.. <<     KHABAR : कमीशन का लालच देकर साइबर फ्राड 1 लाख 80 हजार.. <<     KHABAR : 2 किलोमीटर दूर है नर्मदा नदी फिर भी नहीं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेगें तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और तुला राशि वालों को हो सकती हैं.. <<     NEWS : बाल वैज्ञानिक कोई ऐसा काम करें, जिससे.. <<     BIG NEWS : राष्ट्र संत श्री कमल मुनि कमलेश का नाम.. <<     NEWS : थाने स्तर के टॉप 10 में चयनित अवैध अफीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2023, 7:50 pm
REPORT : कलेक्‍टर गुप्‍ता ने किया टोंकखुर्द विकासखण्‍ड का औचक निरीक्षण, ग्रामीण क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत किये गए कार्याे की ली जानकारी, ग्रामीणों से भी रूबरू होकर सुनी समस्याएं, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्‍टर ऋषव गुप्ता ने टोंकखुर्द विकासखण्‍ड क्षेत्र के विभिन्‍न ग्रामों में जाकर औचक निरीक्षण किया। टोंकखुर्द विकासखण्‍ड में कलेक्‍टर गुप्‍ता ने ग्राम आलरी, खरेली, पांदा, आगरोद, पाडलिया, कन्हेरिया में औचक निरीक्षण कर ग्रामीणों से रूबरू हुए। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने ग्रामीणों से पेयजल एवं ग्रामीण क्षेत्र में जल जीवन मिशन में किये जा रहे कार्याे की जानकारी ली। ग्रामीणों से चर्चा कर अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्‍यों के निराकरण के निर्देश दिये।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने मिडिल एवं प्राइमरी स्कूलों के नियमित एवं सुगम संचालन, आंगनवाडी केन्द्रों का संचालन, मध्यान्ह भोजन का समयबद्ध वितरण आदी की जानकारी ली। कलेक्टर गुप्‍ता ने ग्रामीणजनों से चर्चा के दौरान पेयजल व्यवस्था नल-जल योजनाओं के माध्यम से हर घर नल की अवधारणा के धरातल पर क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की। कलेक्‍टर गुप्ता ने कहा कि नलजल योजनाओं के माध्यम से प्राप्त हो रही सुविधाओं के भविष्य में सुधारू संचालन के लिए प्रत्येक ग्रामीण परिवार को एक निश्चित संधारण शुल्क अनिवार्यत देना चाहिए। संधारण शुल्क की राशि एकत्रित करने के लिए महिला स्व सहायता समूहो को प्रेरित किया जाये तथा ग्राम पंचायत से अनुबंध भी कराया जाये।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में राज्य शासन एवं केन्द्र शासन की क्रियान्ति की जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की तथा ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त एवं कठिनाईओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर गुप्‍ता ने ग्रामीण जनता को आगामी विधानसभा 2023 के संबंध में चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान की अपील की।

कलेक्‍टर गुप्ता ने पांचो ग्राम पंचायतों में संचालित राशन दुकानो तथा उपलब्ध कराये जा रहे गेहू एवं चावल की उपलब्धता की जानकारी ली। उचित मूल्य की दुकान से उपलब्ध कराये जा रहे फोर्टीफाइड चावल के गुणों के बारे में अवगत कराया तथा समझाईश दी की उक्त चावल में भरपूर मात्रा में लोहकण उपलब्ध होते हैं, जिसकी आवश्यकता गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को होती है। इस चावल का उपयोग अनिवार्यत किया जाये।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि जानकारी मिल रही है कि कुछ ग्रामीणजन चावल की खुले बाजार में ब्रिकी कर रहे है। ऐसे ग्रामीणों का चिन्‍हांकन कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी तथा गरीबी रेखा के कूपन निरस्त किये जायेगें। उन्‍होंने कहा कि यदि किसी माह में राशन दुकान से राशन प्राप्त नहीं किया गया है, तो अगले माह की 10 तारीख तक विगत माह एवं का राशन प्राप्त किया जा सकता है।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने चुनाव आयोग द्वारा दिव्‍यांग मतदाताओं उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं उनके अधिकारों के बारे में भी अवगत कराया। मतदान केन्द्रो पर सामान्य मतदाता एवं दिव्‍यांग मतदाता के लिए आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में बी.एल.ओ. को निर्देशित किया गया। इस दौरान एसडीएम टोंकखुर्द कन्हैयालाल तिलवारी, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजेश सोनी, तहसीलदार गोरव सहिविकासखंड स्तरीय अधिकारी एवं जनपद सदस्यों सहित ग्राम पंचायतो के सरपंच, उपसरपंच, ग्राम रोजगार सहायक एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE