BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का नया बाजार और तिसरी मंजिल पर.. <<     KHABAR : श्री राम भक्त हनुमान मंडल जावद ने किया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु.. <<     KHABAR : डाक विभाग ने मतदाता जागरूकता अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : आगामी लोकसभा चुनाव और जिला मजिस्ट्रेट.. <<     KHABAR : शिक्षकों और विद्यार्थियों ने रैली निकाल.. <<     NEWS : संयम जीवन सरलता निष्कपटता का मार्ग है-.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकरी दिलीप कुमार यादव की.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाताओं को कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल कर्मियों का.. <<     NEWS : पत्रकारों पर हमला करने वाले आरोपियों को.. <<     BIG NEWS : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा.. <<     BIG NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2023, 2:28 pm
KHABAR : वृद्धाश्रम पहुंचकर न्यायाधीश ने जाना वृद्धों का हाल, फल वितरित कर व्यवस्थाओं की जानकारी, पढ़े खबर  

Share On:-

सीहोर। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अमिताभ मिश्र के निर्देश पर संकल्प वृद्धाश्रम एवं संकल्प नशामुक्ति केन्द्र सीहोर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को फल भी वितरित किये गये।
जिला न्यायाधीष एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुकेश कुमार दांगी द्वारा संकल्प वृद्धाश्रम में प्रत्येक वृद्धजन के पास पहुंचकर उनके हाल चाल व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही उनके स्वास्थ्य एवं खानपान सम्बंधी व्यवस्था की जानकारी ली गई तथा स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहने एवं नियमित रूप से व्यायाम कर स्वस्थ रहने की सलाह दी।  
संकल्प नशामुक्ति केन्द्र सीहोर पर नशे का सेवन करने वाले व्यक्तियों को नशे से दूर रहने के उपाय बताए गए एवं नालसा (नशा पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015 तथा कानून व विधिक की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई। साथ ही नशे के आदि व्यक्तियों को कहा कि आप भी समाज का हिस्सा है, दृढ़ संकल्पित होकर बुरे व्यसनों त्यागने का संकल्प लें और अन्य व्यक्तियों को भी नशे से दूर रखने का पुण्य कार्य करें। इसके लिए दैनिक निर्धारित दिनचर्या का पालन करना एवं आत्मनियंत्रण आवश्यक है। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी जीशान खान भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE