BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन की.. <<     KHABAR : प्रेक्षक सिद्दीकी ने किया जीपीएस निगरानी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सारे काम छोड दो-सबसे पहले वोट दो, कलेक्‍टर.. <<     NEWS : रुद्र सेना गौ सेवा टीम ने मातृ दिवस के अवसर.. <<     KHABAR : खण्डेलवाल समाज का पांच दिवसीय योग एवं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल में समर कैंप का हुआ समापन,.. <<     KHABAR : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत चौथे चरण का.. <<     KHABAR : मां हरसिद्धि दरबार संतनगर में भागवत कथा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : चौथे चरण में 8 लोकसभा क्षेत्रों में कल.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का विनोबा गंज और 24 साल का गौरव, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ़ में उच्च.. <<     VIDEO NEWS: ऑर्गन ट्रांसप्लांट मामले में बड़ा अपडेट,.. <<     KHABAR : केन्द्रवार बनाए गए मतदाता जागरूकता समूह,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2023, 3:27 pm
KHABAR : जिले के घेगांव में वर्षाे से सडक की मांग कर रहे ग्रामीणो का आक्रोश आज जमकर फूटा, पहुंचे कलेक्टर कार्यालय सौंपा ज्ञापन, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के घेगांव में वर्षाे से सडक की मांग कर रहे ग्रामीणो का आक्रोश आज जमकर फूटा। कलेक्ट्रेट पहुंचे घेगांव के ग्रामीणो ने रोड नही तो वोट नही की जमकर नारेबाजी कर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दे डाली है। चुनावी सीजन में वादो और दावो के बीच आजादी के बाद से सडक की मांग कर रहे ग्रामीण अब शासन प्रशासन से मतदान का बहिष्कार कर आरपार की लडाई के मूड में है। आगामी विधानसभा चुनाव भले ही विकास के मुद्दे पर लडा जा रहा है लेकिन आजादी के बाद से सडक सहित मूलभूत सुविधा के लिये तरस रहे लोग रोज कलेक्ट्रेट पहुंच रहे है। घेगांव से रोड नही तो वोट नहीं के पोस्टर बैनर लेकर नारेबाजी करते कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्राम घेगांव के ग्रामीणो का कहना है की 15 से 20 साल से लगातार सडक की मांग कर रहे है लेकिन सुनवाई नही हो रही है। गांव में आजादी के बाद से सड़क नही है। सडक की मांग जब तक पूरी नही होगी विधानसभा, लोकसभा सहित आने वाले हर चुनाव का बहिष्कार करेंगे।   खरगोन में संयुक्त कलेक्टर हेमलता सोलंकी को कलेक्टर के नाम ग्रामीण ने ज्ञापन सौपकर सडक बनाने की मांग की है। सयुंक्त कलेक्टर सोलंकी का कहना था की सम्बन्धित विभाग सहित शासन को ग्रामीणो के ज्ञापन से अवगत कराया जायेगा। ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी है। सडक की मांग को लेकर ग्रामीणो ने एक दिन पहले घेगांव में भी  प्रभावी रैली निकालकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया था, और आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मतदान के बहिष्कार की  चेतावनी दी थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE