गुना। संत शिरोमणि सूरदास जयंती के अवसर पर सक्षम जिला गुना द्वारा रोटरी भवन गुना में दिव्यांग जनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बड़े ही धूम-धाम से मनाई गई सूरदास जयंती। जिसमे मुख्य अतिथि सक्षम मध्य भारत प्रांत सह सचिव दिनेश शर्मा ने उपस्थित रहकर दिव्यांगों के उत्थान एवं उनके सर्वांगीण विकास के संबध में संबोधित किया महाकवि सूरदास जी के बारे में कहा जाता है कि वे अपने जन्म से ही नेत्रहीन थे, बावजूद इसके उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की ऐसी रचनाएं लिखी हैं, जो सजीव चित्रण जैसी प्रतीत होती। साथ ही उन्होंने सक्षम द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नगर संघ चालक मनोहर लाल शर्मा, सक्षम जिला अध्यक्ष गोपाल सक्सेना, जिला सचिव देवेंद्र सिंह धाकड़ मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि सूरदास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिले भर से दिव्यांग जन उपस्थित रहे।