अलीराजपूर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अभय अरविंद बेडेकर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक चौधरी के द्वारा में अलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र 191 के सोडवा एवं जोबट 192 के चंद्रशेखर आजाद नगर जनपद पंचायत क्षेत्र के मतदाता जागरूकता एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधि के अंतर्गत फलियेवार दलों की बैठक जनपद पंचायत सोण्डवा एवं चंद्रशेखर आजाद नगर के सभा कक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद सहित बीएलओ, पंचायत सचिव, सहायक सचिव ,मोबिलाइजर आदि उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ बेडेकर ने बताया कि आगामी दो दिवस हम सभी मतदान कर्मियों के लिए महत्वपूर्ण है हम सभी को मिलकर लोकसभा निर्वाचन 2024 को सफल बनाने के लिए और अधिक प्रयास करना होगे ताकि जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ सकें।इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक चौधरी ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मतदान दिवस के दिन प्रत्येक फलिये में जाकर मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर आकर मतदान करने के लिए प्रेरित करें।