सागर। नवीन आपराधिक अधिनियम 2023 जिनमें भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम को निकट भविष्य में लागू किया जाना है जिस पर पुलिस मुख्यालय द्वारा समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को नवीन अधिनियमों पर प्रशिक्षण प्रदान करने के संबंध में व्यापक दिशा निर्देश जारी किये गये है जिस तारतम्य में पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर में विशेष पुलिस महानिदेशक , प्रशिक्षण संजय झा एवं अनुराधा शंकर के पर्यावेक्षण एवं निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक पी.टी.एस, दिनेश कुमार कौशल के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशिक्षण शाला में नवीन आपराधिक अधिनियम 2023 विषय पर निरंतर प्रशिक्षण श्रंखला का आयोजन गया। जिसके अंतगर्त 9 मई से 11 मई तक सागर संभाग के समस्त जिलो (सागर,दमोह,टीकमगढ़,छतरपुर,निवाड़ी,पन्ना) के क्रमशः 180 , 86 एवं 17 पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें भारतीय न्याय संहिता विषय पर नीती पाण्डेय प्राचार्य एवं व्याख्याता माधव लॉ कालेज ग्वालियर एवं केके गौतम एडीपीओ जिला छतरपुर द्वारा व्याख्यान दिया गया एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 पर ए.डी.पी.ओ. कुलदीप रावत, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 पर डाँ. अनिल पारे,न्यायाधीश न्यायिक जांच भोपाल / इन्दौर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया । आज दिनांक तक सागर संभाग के कुल 915 अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है । 1 जुलाई 2024 के पूर्व समस्त पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों को नवीन आपराधिक अधिनियमों दृ 2023 पर प्रशिक्षण प्रदान किये जाने की पुलिस मुख्यालय की योजना है । पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर की प्रशिक्षण टीम में प्रमुख रूप से निरीक्षक अफरोज खांन, सउनि उमाशंकर दुबे, आरक्षक पवन, अमित,विकास मोर्य की सराहनीय भूमिका रही ।