BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2024, 3:40 pm
REPORT : शहर के बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने के लिए शुरू होगा दो नए बस स्टैंड का संचालन, कलेक्टर की जिलेवासियों से अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

सागर। शहर के बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने के लिए स्मार्ट सिटी के माध्यम से  सर्व सुविधा युक्त दो नए बस स्टैंड तैयार किए गए हैं जिसमें मुख्य बस स्टैंड को विस्थापित किया जा रहा है जिससे शहर का यातायात सुलभ एवं सुगम होगा और शहर वासियों को यातायात के साथ शुद्ध वातावरण भी मिल सकेगा।
 कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दीपक आर्य  ने समस्त जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी जिलेवासी 13 मई दिन सोमवार से राजघाट रोड स्थित नए बस स्टैंड एवं मोती नगर स्थित नए बस स्टैंड से अपनी-अपने गंतव्य को जाने के लिए बसों के माध्यम से यात्रा करें। उन्होंने कहा कि पुराने मुख्य बस स्टैंड कन्या महाविद्यालय के पास से अब बसों का संचालन पूर्ण रूप से बंद किया गया है।
  उन्होंने कहा कि दोनों नए बस स्टैंड के प्रारंभ होने से जहां नए रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे वहीं इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य वाहनों के लिए यात्री भी आसानी से मिल सकेंगे। उन्होंने समस्त जिले वासियों से अपील की है कि सभी जिलेवासियो जिनको सोमवार से अपने गंतव्य की ओर यात्रा करना है वह सभी नए बस स्टैंड से ही अपनी बस के माध्यम से यात्रा करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE