BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2024, 3:49 pm
KHABAR : रानी दुर्गावती हाई स्कूल की विशेष कक्षाओं का कलेक्टर कोचर ने किया निरीक्षण, जिला स्तरीय निरीक्षण दल ने तेंदूखेड़ा, दमोह, पटेरा एवं हटा विकास खंडों के विभिन्न स्कूलों का किया निरीक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

दमोह। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने शहर के रानी दुर्गावती हाई स्कूल में संचालित विशेष कक्षाओं का निरीक्षण किया। पंजीयन के आधार पर छात्रों की पर्याप्त उपस्थित कक्षाओं में पाई गई। कलेक्टर ने सभी प्राचार्य को निर्देशित करते हुए कहा 18 मई तक कक्षाएं पूर्ण उपस्थिति के साथ निरंतर जारी रहे ताकि विद्यार्थियों को पर्याप्त मार्गदर्शन शिक्षकों का प्राप्त हो सके। गठित दल सभी विकासखण्डों में विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं।

जिला स्तरीय निरीक्षण दल एवं समस्त विकास खंडों के विकास खंड शिक्षा अधिकारियों ने जिले के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी एस के नेमा ने मारुताल जोरतला पटना बुजुर्ग टौरी, लकलका, इमलिया घाट तारादेही पटना बुजुर्ग एवं तारादेही का निरीक्षण किया पटना बुजुर्ग एवं तारादेही में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम होने पर संबंधित प्रभारी प्राचार्य को नोटिस दिए गए।

इसी प्रकार एडीपीसी एसके असाटी ने आमखेड़ा उत्कृष्ट पटेरा राजा बंदी रनेह व हाई स्कूल विनती का निरीक्षण किया। रनेह में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम पाए जाने पर प्राचार्य को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। सहायक परियोजना समन्वयक मोहन राय ने कन्या अभाना, खमरिया मौजी लाल, तेजगढ़, हिनौती पुतरी घाट, पुरा बैरागढ़ एवं झलौन का निरीक्षण किया। पुराबैरागढ़ एवं झलौन में उपस्थिति कम पाए जाने पर संबंधित प्राचार्य को नोटिस जारी किए ताकि आगामी दिनों में शत प्रतिशत  विद्यार्थियों की उपस्थिति हो सके। 

इसी प्रकार विकासखंड शिक्षा अधिकारी तेंदूखेड़ा नीतेश पांडे, दमोह विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी वाय के कोरी, जबेरा विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी वही पी पाटले, बटियागढ़ विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी आर कारपेंटर, हटा विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह राजपूत, पटेरा विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय अग्रवाल तथा पथरिया विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौबे निरंतर अपने-अपने विकास खंडों में भ्रमण कर विशेष कक्षाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी एस के नेमा ने बताया है कि यह निरीक्षण प्रतिदिन निरंतर 18 मई तक जारी रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE