खाचरौद। लोकसभा के आम निर्वाचन को लेकर प्रशासन के द्वारा गर्मी को मौसम को देखते हुए मतदान केदो पर हवा पानी छांव के लिए टेंट आदि की व्यवस्था करने के निर्देश स्थानिक प्रशासन को दिए गए थे। जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन के द्वारा मतदान केदो पर उनकी व्यवस्थाएं की गई। 13 मई को मतदान होना हैं इसके लिए 12 मई को ही मतदान के लिए दल मतदान केंद्रों पर पहुचे जहा मतदान केंद्रों पर दलों का हार पुष्प से स्वागत किया गया। उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र से मुख्य मुकाबला भाजपा ओर कांग्रेश के बीच मे है।