BREAKING NEWS
REPORT : मिलावट से मुक्ति अभियान में दर्ज 17.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनगढ़ ने भारत रत्न.. <<     BIG NEWS : मोड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 09 दिवसीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : न्यायालय का बड़ा फैसला, केरोसीन डालकर बहु.. <<     BIG NEWS : नीमच में पानी को लेकर हाहाकार, खाली बर्तन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     KHABAR : जिले में भीषण गर्मी का सितम, लगातार बढ़ रहे.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में पूर्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : चौथे चरण के मतदान के बाद आबकारी विभाग की.. <<     NEWS : करंट लगने से युवक की मौत, मृतक की पत्नी को.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : चलो निभाएँ अपनी ज़िम्मेदारी अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : कुचबंदिया गिहारा समाज का दो दिवसीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GYAPAN : नीमच जिले में 100 साल पुराना भेरू बाबजी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2023, 6:20 pm
KHABAR : वार्ड क्र. 23 स्थित सर्व समाज के मंदिरों के प्रतिनिधियों एवं रहवासियों की बैठक सम्पन्न, चर्चा कर लिए आवश्यक निर्णय, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वार्ड क्र. 23 स्थित सर्व समाज के मंदिरों के प्रतिनिधियों एवं रहवासियों की बैठक शम्भू व्यायामशाला एवं बगीचा नं. 35 के पास, सेन समाज नारायणी माता मंदिर, नीमच पर रखी गई। जिसमें सर्व समाज के मंदिरों के प्रतिनिधि एवं स्थानीय रहवासी उपस्थित हुए।
उक्त जानकारी देते हुए बालकिशन लखेरा, नरेन्द्र चांगल, प्रहलाद सुराह ने बताया कि बैठक में गत 12 सितम्बर को आयोजित बैठक अनुसार समिति गठित करने पर विचार विमर्श किया गया था, जिसके अन्तर्गत बैठक में समिति का नाम सनातन धर्म सेवा समिति रखने पर सर्वसम्मति से निर्णय हुआ। साथ ही वार्ड क्र. 23 के रहवासियों एवं सभी मंदिरों के समाजों के आजीवन सदस्य बनाने पर भी सर्वसम्मति से निर्णय हुआ। समिति का गठन कर अध्यक्ष का निर्वाचन किया जाए एवं शम्भू व्यायामशाला के पास बगीचा नं. 35 जो कि बरसों से वीरान पडा है, उसे सभी के सहयोग पुनः विकसित किया जाए। जिससे वार्ड क्र. 23 के रहवासियों एवं मंदिरों में पूजा-पाठ करने आने वाले श्रद्धालुओं को समय समय पर धार्मिक आयोजन व पूजा पाठ के लिए एक सुनिश्चित स्थान प्राप्त हो सके।
बैठक में गोविन्द सुराह, घनश्याम सतोगिया, गोपाल भाटी, मनोज प्रजापति, श्रवण सुराह, भागचंद हिनवार,, भरत गहलोद, अमन दीवान, कन्हैयालाल प्रजापत सहित वार्ड क्र. 23 के मंदिरों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य रहवासी उपस्थित थे। उपस्थित सभी ने एक स्वर में कंधे से कंधा मिलाकर तन मन धन से सहयोग प्रदान करने का बीडा उठाया। बैठक पश्चात उपस्थित सभी ने पौधारोपण भी किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE