BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लम्बे अंतराल के बाद आयोजित हुई नर्सिंग की.. <<     KHABAR : स्काउट गाईड के विद्यार्थियों को दिया जा.. <<     NEWS : दाधीच महिला मंडल ने की जल सेवा, रेलवे.. <<     NEWS : मोबाइल गेमिंग से दूर रहकर बच्चे खेले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के गांव फत्ताखेड़ी के कोटवार.. <<     NEWS : लक्ष्य जैन ने 12वीं की कॉमर्स फिजिकल कक्षा.. <<     NEWS : चेन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश.. <<     KHABAR : साकेत नगर जैन मंदिर में लगी संस्कार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-चित्तौड़ रोड़ और प्याज ले जाता ट्रक,.. <<     KHABAR : समाज के संत शिरोमणि मोतीदास महाराज के.. <<     NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : मतगणना तैयारियों के लिए कलेक्टर ने ली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वृद्धाश्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के.. <<     KHABAR : 16 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 20, 2023, 1:53 pm
KHABAR : जिले में स्वीप गतिविधियों के तहत दीवार लेखन तथा रैलियों से किया जा रहा मतदाताओं को जागरूक, वोटरों को बता रहे मतदान का महत्व, पढ़े खबर 

Share On:-

रीवा। विधानसभा चुनाव में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवम्बर को मतदान होगा। प्रत्येक मतदाता को मताधिकार के उपयोग के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है। इस संबंध में नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ सोनवणे ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप प्लान बनाया गया है। इसके अनुसार जिले भर की शिक्षण संस्थाओं, ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिले भर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्वीप एम्बेस्डर द्वारा दीवार लेखन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शासकीय भवनों तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे लगातार लिखे जा रहे हैं।                  

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जनपद पंचायत गंगेव में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मतदाताओं की जागरूकता रैली निकाली गई। विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा भी रैली निकालकर मतदाताओं को प्रेरित किया गया। गंगेव के ग्राम पंचायत संसारपुर में आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा पंचायत के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रैली निकाली। इसी प्रकार डाइट रीवा में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी गयी। इसी प्रकार विभिन्न कार्यालयों में भी जागरूकता की शपथ दिलाने के साथ ही ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में स्वीप गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कर अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE