BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग.. <<     KHABAR : 37 लीटर की टंकी में डाल दिया 41 लीटर पेट्रोल,.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर फूटा महिलाओं.. <<     WEATHER: एमपी में मानसून का कहर, 5 जिलों में 4 इंच तक.. <<     VIDEO NEWS: विकास के इंतजार में नीमच का वार्ड.. <<     युवाओं का भविष्य बेचने निकले तस्कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<     खरगोन की बेटी का कमाल, भारतीय वायु सेना में.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<     REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 2, 2023, 12:35 pm
KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी का घोड़े पर प्रचार, स्कूली छात्रों की सड़क पर क्लास ली अच्छे नेता कैसे चुने ये भी बताया, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव प्रचार के दौरान घोड़े की सवारी करने लगे इस दौरान कुछ घर तक उन्होंने घोड़े की सवारी करते हुए प्रचार किया। इसके बाद स्कूली बच्चों की सड़क पर क्लास लेकर उन्हें अच्छे और बुरे नेता का पाठ पढ़ाते हुए , मम्मी पापा से कांग्रेस में वोट डालने की अपील कर दी। यह नजारा मंगरोला गाँव में देखने को मिला।


मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के प्रचार के दौरान कई अलग अलग रोचक नज़ारे देखने को मिल रहे है। ऐसा ही एक नजारा उज्जैन के पास मंगरोला गाँव में दिखा। यहाँ पर चेतन यादव प्रचार करने पहुंचे तो गाँव में समर्थकों ने उन्हें घोड़े पर बैठा दिया। इसके बाद यादव ने कुछ दुरी तक घोड़े की सवारी करते हुए प्रचार किया। यहाँ के बाद सरकारी स्कूल की छुट्टी की दौरान बच्चो से बात करने लगे और सड़क पर ही उनकी नेतागिरी वाली क्लास ले ली। उन्होंने बच्चों को अच्छे नेता और बुरे नेता का पाठ पढ़ा दिया। यादव ने बच्चों को कहा ष्कभी भी नेता चुनने के बारे में याद रखना उसके बारे में जानकारी निकालना, वो कैसा है कितना पढ़ा लिखा है वो ईमानदार है या र्भ्ष्ट तो नहीं , जब तक ये सब देखकर वोट नहीं दोगे तब तक अच्छे नेता नहीं मिलेंगेष्


यादव छोटे बच्चों से बात कर ही रहे थे की इस दौरान कुछ बच्चियां स्कूल से बाहर निकली तो उन्हें कमलनाथ सरकार की घोषणा के बारे में बताते हुए कहा कि अभी कांग्रेस की सरकार बनेगी। तो छात्र छात्राओं को स्कूल में पढ़ने के लिए भी 500 से 1000 रुपए मिलेंगे , कमलनाथ करेंगे ये सब अपने मम्मी पापा को बोलना है कांग्रेस को वोट दे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE