चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लिमिटेड, आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं राजकीय विद्यालयों आधारभूत विकास हेतु वर्ष 2025-26 में राशि 3.97 करोड़ रुपये द्वारा विभिन्न राजकीय विद्यालयों में करवाये गये उल्लेखनीय कार्याे हेतु वडंर सीमेंट लि. को राजस्थान सरकार द्वारा जयपुर में आयोजित ‘‘ 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह-2026’’ में उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेम चंद्र बैरवा, शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार मदन दिलावर, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान सरकार सीताराम जाट एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा विभाग राजेश कुमार यादव द्वारा वंडर सीमेंट लि. के महाप्रबंधक ( ब्रांडिंग ) प्रवीण मिश्रा एवं वरिष्ठ अधिकारी (सी.एस.आर.) राहुल व्यास को ’’शिक्षा विभूषण’’ सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर वंडर सीमेंट लिमिटेड के यूनिट हेड नितिन जैन ने कहा कि आर.के. मार्बल समूह की तरह ही वंडर सीमेंट लिमिटेड की भी पहली प्राथमिकता राजकीय विद्यालयों का आधारभूत विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढावा देना है। वर्ष 2025-26 में कंपनी ने नीव इनिशिएटिव के अंतर्गत परियोजना क्षेत्र के आसपास स्थित सभी राजकीय विद्यालयों के भौतिक एवं शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ बनाने के लिए अनेक विकास कार्य कराए। इनमें विद्यालयों का नवीनीकरण, कक्षा-कक्ष एवं बरामदों का निर्माण, इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल, कंप्यूटर लैब की स्थापना, प्रार्थना स्थल, मंच, शौचालय इकाइयों एवं स्वागत द्वार का निर्माण तथा विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था शामिल है। इसके साथ ही वंडर सीमेंट रूरल डेवलपमेंट सेंटर में कक्षा 8 वीं से 12 वीं तक अध्ययनरत राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग एवं आवश्यक शैक्षणिक सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राजस्थान सरकार द्वारा वंडर सीमेंट लिमिटेड को अब तक 11वीं बार राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें से लगातार पाँच बार कंपनी को शिक्षा जगत के सर्वाेच्च सम्मान ‘शिक्षा विभूषण’ से सम्मानित किया गया है।
इस वर्ष कम्पनी की अनुशंषा पर प्रमोद दशोरा ए.डी.पी.सी. चित्तौड़गढ़, महेश कुमार शर्मा अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा़, हरीश तानान प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढोरिया, सीमा यादव शारीरिक शिक्षक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ढोरिया, सुरेश कुमावत अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसा को प्रेरक सम्मान भी समारोह में दिया गया।