नीमच। जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रामपुरा के नजदीक छोटा सा गांव बांसनिया गांव की बेटी ने हमेशा ही अपने हाथों की कला से कई सुंदर-सुंदर तस्वीर बनाई तुषार जिले में एक अपनी अलग ही पहचान बनाई। अब जब प्रदेश के मुखिया का दौरा नीमच में हुआ तो बालिका उर्मिला पिता सत्यनारायण नागदाने अपने हाथों से मुख्यमंत्री की सुंदर तस्वीर बनाई तथा अपने दादा जोकि ऐसे दूरदराज के गांव में रहते हुए भी जैविक खेती तथा अपने स्वयं द्वारा बनाए हुए भागीरथ ऑर्गेनिक को देश ही नहीं विदेशों में तक पहुंचने का काम किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जैविक खेती को बढ़ावा देने के कार्य में लगातार पिछले कई सालों से लगे हुए हैं ने अपने हाथों से आज नीमच आगमन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव को तस्वीर भेंट की जिस पर मुख्यमंत्री जी ने भागीरथ नागदा की जैविक खेती को लेकर तथा बालिका उर्मिला द्वारा बनाई गई उनकी तस्वीर की प्रशंसा की। जैसा की आपको ज्ञात होगा कि भागीरथ नागदा नीमच जिले में लगातार ही ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं तथा उनके द्वारा बनाए गए उत्पाद पूरे देश में अश्वगंधा के पाउडर के रूप में आमजन उपयोग कर रहे हैं। तथा एक उन्नतशील किसान के रूप में चीन जैसे देश में जाकर खेती की बारीकियां को सीखा तथा सिखाया तथा पिछले दिनों ही इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जैविक खेती के बढ़ावा देने हेतु आयोजन में भाग लिया था।