BREAKING NEWS
REPORT : सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग.. <<     KHABAR : 37 लीटर की टंकी में डाल दिया 41 लीटर पेट्रोल,.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर फूटा महिलाओं.. <<     WEATHER: एमपी में मानसून का कहर, 5 जिलों में 4 इंच तक.. <<     VIDEO NEWS: विकास के इंतजार में नीमच का वार्ड.. <<     युवाओं का भविष्य बेचने निकले तस्कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<     खरगोन की बेटी का कमाल, भारतीय वायु सेना में.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<     REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 2, 2023, 12:46 pm
KHABAR : पोस्टल बैलेट एवं ईडीसी के संबंध में कलेक्टर ने दिये अधिकारियों को निर्देश, मतदान दलों का प्रथम रेंडमाईजेशन एवं माईक्रो आब्जर्वर का रेंडमाईजेशन हुआ, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। मतदान दलों का प्रथम रेंडमाईजेशन एवं माईक्रो आब्जर्वर का रेंडमाईजेशन किया गया। इस रेंडमाईजेशन से विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त होने वाले मतदान दल एवं माईक्रो आब्जर्वर निर्धारित हो गये हैं। मतदान दल में नियुक्त एवं चुनाव कार्य में संलग्न सभी शासकीय सेवक व अन्य व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित ना हो सकें इसके लिए उन्हें पोस्टल बैलेट एवं ईडीसी की सुविधा प्रदान की जायेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मवीर शर्मा ने आज 01 नवंबर को पोस्टल बैलेट एवं ईडीसी से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये।    

कलेक्टर शर्मा ने बैठक में कहा कि अब विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान दल निर्धारित हो गये हैं अतः उनसे समय पर निर्धारित प्रारूप में आवेदन लेकर उन्हें पोस्टल बैलेट प्रदान करना महत्वपूर्ण कार्य है। इसी प्रकार बीएलओ, स्पेशल पुलिस ऑफिसर एवं महिला एवं दिव्यांग कर्मचारी जिस विधानसभा के वे मतदाता हैं और उसी विधानसभा में उनकी ड्यूटी लगी है, तो उन्हें ईडीसी जारी करना है, जिससे वे अपने ड्यूटी स्थल वाले मतदान केन्द्र पर ही मतदान कर सकेंगें। पोस्टल बैलेट एवं ईडीसी वितरण का यह कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ करना है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। चुनाव कार्य में लगा कोई भी व्यक्ति मतदान करने से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी अधिकारी इसके लिए समय पर तैयारी पूरी कर लें। मतदान दलों के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के दौरान अलग-अलग काउंटर बनाकर पोस्टल बैलेट एवं ईडीसी का वितरण सुनिश्चित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE