BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लम्बे अंतराल के बाद आयोजित हुई नर्सिंग की.. <<     KHABAR : स्काउट गाईड के विद्यार्थियों को दिया जा.. <<     NEWS : दाधीच महिला मंडल ने की जल सेवा, रेलवे.. <<     NEWS : मोबाइल गेमिंग से दूर रहकर बच्चे खेले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के गांव फत्ताखेड़ी के कोटवार.. <<     NEWS : लक्ष्य जैन ने 12वीं की कॉमर्स फिजिकल कक्षा.. <<     NEWS : चेन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश.. <<     KHABAR : साकेत नगर जैन मंदिर में लगी संस्कार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-चित्तौड़ रोड़ और प्याज ले जाता ट्रक,.. <<     KHABAR : समाज के संत शिरोमणि मोतीदास महाराज के.. <<     NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : मतगणना तैयारियों के लिए कलेक्टर ने ली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वृद्धाश्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के.. <<     KHABAR : 16 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2023, 10:29 am
BIG REPORT : अंचल के नतीजों को बदलने अमित शाह ने कमान संभाल, इंटक मैदान का पवैया सहित अन्य नेताओं ने किया निरीक्षण, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में पांचवीं बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सीधे विधानसभा चुनाव की कमान संभाली है। चुनाव में विपरीत हवा का रूख अपनी रणनीति से बदलने में शाह सिद्धहस्त माने जाते थे। इस कौशल का प्रदर्शन लोकसभा से लेकर अन्य राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कर चुके हैं। केंद्रीय गृहमंत्री का पूरा फोकस ग्वालियर-चंबल अंचल पर है। क्योंकि 2013 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा नुकसान होने के कारण ही कांग्रेस सरकार बनाने में सफल हुई थी। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा की किसी रणनीतिक चुनाव का लाभ प्रतिद्वंदी दल को नहीं मिले, इसलिए चुनाव के हर गणित पर उनकी दृष्टि लगी हुई है। पिछले तीन माह में अमित शाह का अंचल में यह चौथा प्रवास पर है। वे ग्वालियर अंचल में चार चुनावी सभाएं और दो रोड शो करेंगे।


इंटक मैदान में आज शनिवार को अमित शाह चुनावी सभा को संबोधित की। सभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को महाराष्ट्र के सह प्रभारी व पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर शुक्रवार को पहुंचे। मंच से लेकर बैठक व्यवस्था और केंद्रीय मंत्री के काफिले के आने-जाने के मार्ग को देखा। स्थानीय नेताओं से सभा में श्रोताओं की संख्या को लेकर चर्चा की। गाय दौड़ रही थींरू इंटक मैदान में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और भाजपा नेता के आगे पीछे गाय दौड़ती नजर आईं। आने-जाने के लिए संकरे मार्ग और काफिले के टर्न लेने के स्थान को भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सुरक्षा अधिकारियों ने भी देखा। निरीक्षण के दौरान विजय दुबे, अशोक शर्मा, ओमप्रकाश शेखावत, राकेश खुरासिया, कनवर मंगलानी, दीपक शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE