BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजगढ़ में सेफ क्लिक 2.0 अभियान, नुक्कड़ नाटक.. <<     KHABAR : शाजापुर में ट्रैफिक पुलिस गायब! आम नागरिक.. <<     KHABAR : बारिश बनी काल, उफनते नाले में बहे चालक का.. <<     KHABAR : हेमंत शर्मा बने मध्यप्रदेश श्रमजीवी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सफाई व्यवस्था पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने.. <<     BIG REPORT : नीमच की जनसुनवाई में अपर कलेक्टर बीएस.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस में फिर वॉकआउट का खेल, पहले.. <<     BIG REPORT : मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की विधानसभा बैतूल.. <<     KHABAR : खरगोन में पेंशनर्स का हुंकार, 5 लाख.. <<     खरगोन में आबकारी का बड़ा एक्शन, लाखों की अवैध.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल!,सीमांकन के.. <<     KHABAR : सामुदायिक भवन निर्माण की राशि स्वीकृत.. <<     शाजापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 27 लाख के गुम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सीताराम जाजू सागर (हर्कियाखाल) डैम की.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार की मंत्री प्रतिमा बागरी को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2023, 4:29 pm
KHABAR : हॉस्टल खाली कराने पर छात्राओं का हंगामा, निजी भवन में संचालित हॉस्टल कन्या छात्रावास में शिफ्ट करने का विरोध, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। आदिम जाति कल्याण विभाग के माध्यम से पंचम पूरा क्षेत्र में निजी भवन में संचालित छात्राओं के पोस्ट मेट्रिक हॉस्टल को खाली कराने के लिए शनिवार को आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी पहुंचे थे। इस दौरान छात्राओं ने हंगामा करते हुए हॉस्टल खाली करने से इंकार कर दिया। हॉस्टल के बाहर छात्राएं धरने पर बैठ गई। अधिकारियों का कहना है कि छात्राओं को विभाग के कन्या छात्रावास में शिफ्ट किया जा रहा है।

 

आदिम जाति कल्याण विभाग के पोस्ट मेट्रिक कन्या छात्रावास करीब एक वर्ष से पंचमपुरा क्षेत्र में एक तीन मंजिला निजी भवन में संचालित हो रहा है। इस हॉस्टल में महाविद्यालय में पढऩे वाली करीब 50 छात्राएं रहती है। शनिवार को विभाग के अधिकारी हॉस्टल खाली कराने पहुंचे थे। इस दौरान छात्राओं ने हंगामा करते हुए भवन खाली करने से इंकार कर दिया। छात्रा निकिता भवलिया ने बताया कि यहां से हॉस्टल जिस छात्रावास में शिफ्ट किया जा रहा है वहां कमरे भी कम है और लेट बाथ भी नही है। ऐसे में छात्राएं कैसे रहेंगी।

 

क्षेत्र संयोजक दीपक वैश्य ने बताया कि पोस्ट मेट्रिक हॉस्टल एक वर्ष से निजी भवन में संचालित है। भवन मालिक ने किराया राशि कम होने के कारण कलेक्टर को हॉस्टल भवन खाली करने के लिए निवेदन किया था। इसके बाद यह हॉस्टल खाली कराया जा रहा है। यहां से छात्राओं को आदिम जाति कल्याण विभाग के विक्रम वाटिका के पीछे संचालित होने वाले कन्या छात्रावास हॉस्टल में शिफ्ट किया जा रहा है। वैश्य का कहना है कि कन्या छात्रावास भवन में भी पर्याप्त कमरे है। लेटबाथ है। यदि कम रहेंगे तो एक अन्य छात्रावास में भी कमरे व लेट बाथ है। छात्राओं को परेशानी नही होगी। छात्राओं का कहना है कि निजी भवन में हॉस्टल के लिए 10 कमरे एक हॉल और अटैच लेट बाथ होने से परेशानी नही होती थी। नए भवन में परेशानी होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE